
UGC NET 2024 Admit Card Download: कल यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी रिलीज कर दिया गया है। ऐसे छात्र जो परीक्षा देने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ugcnet.nta.nic.in।
यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड के पीछे परीक्षा से संबंधित कई सारे निर्देश दिए होंगे। इन्हें ठीक से पढ़ लें और इनका पालन करें। किसी प्रकार की चूक से आपका एक साल खराब हो सकता है। 18 जून को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होंगी। पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की।
Published on:
17 Jun 2024 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
