3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Exam 2021: परीक्षा हुईं रद्द, लेकिन परीक्षा फीस वापस नहीं करेगा बोर्ड

UP Board Exam 2021: कोरोना के बढ़ते केसों के चलते भले ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा फीस वापस नहीं की जाएंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 3 Jun 2021, 9:36 PM IST

UP Board Exam 2021

UP Board Exam 2021

UP Board Exam 2021: देश में तेजी से फैल रही महामारी को देखते हुए केन्द्र सरकार नें सीबीएससी की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद से कई राज्यों नें भी अपने यहां की बोर्ड परीक्षाएं को रद्द करने का फैसला लिया है। लेकिन अब इसी के बीच एक बात सामने आ रही है कि परीक्षाएं भले ही रद्द कर दी गई हो लेकिन विद्यार्थियों से ली गई परीक्षा फीस बोर्ड की ओर से वापस नहीं की जाएगी। बोर्ड के अनुसार फीस के पैसे से ही विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।

इतनी ली गई थी परीक्षा फीस

बोर्ड की ओर से छात्रों से 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 501 रुपए और 12वीं की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से 601 रुपए परीक्षा फीस ली गई थी। जानकारी के अनुसार बोर्ड सचिव डीके शुक्ला के मुताबिक बोर्ड परीक्षा फीस का उपयोग परीक्षार्थियों प्रमाण पत्र बनाने में किया जाएगा।

8 राज्यों में रद्द की जा चुकी है 12वीं बोर्ड परीक्षा

गौरतलब है कि अभी हाल ही में केन्द्रसरकार की ओर से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को कैसिंल करने का फैसला लिया गया है जिसके बाद से अभी तक 8 राज्यों ने भी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इन राज्यों में कोरोना के कारण पहले 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया गया था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नंबर देकर पास किया जाएगा। गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी और राजस्थान में अब तक 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द किया जा चुका है।