लेकिन परीक्षा परिणाम के बाद चयनित छात्रों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। UP Police लिखित परीक्षा में मेरिट पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों के हाइट, वजन, सीना का माप और उम्मीदवारों से दौड़ की परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग को जरुरी छूट है।