14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC CSE 2022 Result : सिविल सर्विसेज में इश‍िता किशोर नंबर-1, टॉप 4 में सिर्फ लड़कियां, देंखे पूरी List

UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है। टॉप चार स्थानों पर लड़कियां हैं।

2 min read
Google source verification
upsc_cse_2022_toppers.jpg

सिविल सर्विसेज में इश‍िता किशोर नंबर-1, टॉप 4 में सिर्फ लड़कियां

UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा में टॉप 4 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर जारी सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता के अलावा टॉप स्थानों पर लड़कियां ही है। बेटियों की इस कामयाबी से उनके परिजनों के साथ-साथ चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को जारी यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट को आप UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के पूरे प्रोसेस को आप यहं जान सकते हैं।




933 कैंडिडेट्स का हुआ सलेक्शन

यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

1011 पदों के लिए निकली भर्ती

उल्लेखनीय हो कि UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।



बिहार की गरिमा ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है। इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था। दूसरे नंबर गरिमा लोहिया हैं, गरिमा बिहार के बक्सर की रहने वाली है। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी।

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

1. इशिता किशोर

2. गरिमा लोहिया

3. उमा हरति एन

4. स्मृति मिश्रा

5. मयूर हजारिका

6. गहना नव्या जेम्स

7. वसीम अहमद

8. अनिरुद्ध यादव

9. कनिका गोयल

10. राहुल श्रीवास्तव


रिजल्ट चेक करने का तरीका


- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

- होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें UPSC, CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।

- अब स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी।

- PDF फाइल में UPSC सिविल सेवा मेन फाइनल रिजल्ट 2022 होगा।

- मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।

UPSC CSE 2022 : इसको क्लिक कर भी देख सकते हैं रिजल्ट

यह भी पढ़ें - 35 परीक्षाओं में हुए फेल, फिर IAS ऑफिसर बनकर पेश की हौसले की मिसाल


जम्मू-कश्मीर के आतंक प्रभावित जिलों के स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में बनाई जगह

आतंक प्रभावित जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले वसीम अहमद भट ने सातवीं रैंक हासिल की है। पुंछ जिले की प्रसनजीत कौर ने परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल की है।

वसीम अहमद भट ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 225वीं एआईआर प्राप्त की थी। वह फिलहाल मुंबई में तैनात हैं। वसीम अहमद का ये तीसरा अटेंप्ट था। 24 वर्षीय वसीम को एंथ्रोपोलॉजी की बुक्स पढ़ने और साई-फाई टीवी शोज देखने का शौक है। उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट एंथ्रोपोलॉजी था।

प्रसनजीत कौर का ये पहला अटेंप्ट था। उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट जूलॉजी था। कौर ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, श्रीनगर से बीटेक की हुई है। 24 वर्षीय प्रसनजीत कौर ने यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू से बीएससी और एमएससी की है। पुंछ जिले की रहने वाली कौर को बच्चों को पढ़ाने का शौक है।