
UPSC CSE 2025
UPSC: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने IAS,IFS और भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के लिए आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 21 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह तारीख पहले 18 फरवरी तय की गई थी।
इससे पहले भी आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया था। पहले 18 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता था। वहीं अब 21 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 22 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक आवेदन में सुधार किया जा सकता है। सिविल सेवा परीक्षा की नोटिफिकेशन जनवरी में जारी की गई थी और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी तय की गई थी। जिसे इस महीने की शुरुआत में 18 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस समेत कई अलग-अलग पदों पर भर्ती की जानी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 979 पदों पर भर्ती की जानी है। भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के जरिए भी 150 पदों पर भर्ती की जानी है।
Published on:
18 Feb 2025 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
