
UPSC CSE Exam Tips: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा यूपीएससी सीएसई में अब बस कुछ ही दिन रह गया है। परीक्षा 20 सितंबर से शुरू होगी। इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए कॉल जाएगा। यदि आपने भी परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है या इस संबंध में कोई जानकारी चाहिए तो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 28 एवं 29 सितंबर 2024 को प्रतिदिन दो शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक किया जाएगा।
यूपीएससी की परीक्षा में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की बीच काफी तनाव का मौहाल है। साथ ही ये दुविधा है कि आखिरी के दो दिनों में कैसे परीक्षा की तैयारी करें। अगर आप भी यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो ये टिप्स आपके काम आ सकती है-
सभी विषयों को छोड़कर जो प्रमुख विषय हैं, उन पर ध्यान दें। आखिरी के दो दिनों में प्रमुख विषयों पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा कुछ नया पढ़ने की कोशिश न करें।
जैसा कि आप जानते हैं कि यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में बहुत बड़ा रोल करेंट अफेयर्स का होता है। ऐसे में आखिरी के दो दिन करेंट अफेयर्स का रिवीजन करें। नया कुछ पढ़ने से बचें।
यूपीएससी सीएसई परीक्षा (UPSC CSE Exam) में ऑप्शनल विषय का बहुत बड़ा रोल होता है। ऐसे में परीक्षा से पहले इस पर ध्यान देना जरूरी है। आखिरी के दो बचे हैं, आप इसमें ऑप्शनल विषय का रिवीजन कर सकते हैं।
यूपीएससी मेंस की तैयारी को फाइनल रूप देने के लिए मॉक टेस्ट/प्रश्नपत्र से प्रैक्टिस करें। इससे आप अपनी परीक्षा का आकलन कर पाएंगे। आपको अंदाजा लग जाएगा कि आप परीक्षा के लिए कितने प्रतिशत तैयार हैं।
आखिरी के दो दिन में ज्यादा से ज्यादा उत्तर लिखने का अभ्यास करें। खुद को बहुत थकाना भी नहीं है। पर प्रैक्टिस छोड़ देने से परीक्षा के दिन आपकी गति धीमी पड़ सकती है।
Updated on:
18 Sep 2024, 10:46 AM IST
Published on:
18 Sep 2024, 10:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.