
NPCIL Vacancy 2024: यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश है तो ये खबर आपके काम की है। न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है। 13 सितंबर से इन पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 अक्टूबर 2024 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर npcilcareers.co.inअप्लाई कर सकते हैं।
एनपीसीआईएल की इस भर्ती के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 70 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें से ट्रेड अप्रेंटिस के 50 पद भरे जाएंगे, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 10 पद भरे जाएंगे और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 10 पद।
योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम पदानुसार 24-26 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की आखिरी तारीख 03 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी। अप्रेंटिस की इस वैकेंसी में उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस के पास यदि एक साल का आईटीआई सर्टिफिकेट है, तो उन्हें प्रति माह 7,700 रुपये। वहीं दो साल के आईटीआई कोर्स होने पर 8,050 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8,000 रुपये और स्नातक अप्रेंटिस को 9,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग संबंधित ट्रेड में प्राप्त अंक प्रतिशत के आधार पर की जाएगी।
Updated on:
17 Sep 2024, 3:41 PM IST
Published on:
17 Sep 2024, 3:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.