UPSC CSE Service Allotment: कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थियों को सर्विस अलॉट कर दी है। किस अभ्यर्थी को कौन सा सर्विस अलॉट किया गया है, इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। पहले 50 टॉपरों की बात करें तो सिर्फ दो को छोड़कर सभी की पसंद आईएएस थी। ऐसे में सभी को आईएएस सर्विस अलॉट किया गया। 18वीं रैंक पाने वाली वरदाह खान और 31वीं रैंक पाने वाले विष्णु कुमार को उनके प्रेफरेंस के कारण आईएफएस मिला। इसके अलावा 52वीं रैंक पाने वाली जयाश्री प्रधान और 62वीं रैंक पाने वाले अतुल त्यागी ने भी आईएएस सर्विस को ठुकरा कर आईएफएस चुना।