
UPSC Interview 2024 Civil Services Personality Test: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा व्यक्तित्व परीक्षण के शेड्यूल में बदलाव किया है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है। यूपीएससी इंटरव्यू की तारीखों में संशोधन किया गया है। अब सिविल सर्विस पर्सनालिटी टेस्ट का आयोजन 8 फरवरी 2025 को किया जाएगा। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार, परीक्षा 5 फरवरी 2025 को आयोजित की जाने वाली थी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
यूपीएससी ने संशोधन के संबंध में नोटिस जारी कर कैंडिडेट्स को सूचित किया है। नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर यूपीएससी सिविल सर्विस पर्सनालिटी टेस्ट 2024 नोटिस से जुड़ा एक लिंक दिया होगा, जिस पर क्लिक करते ही नोटिस आपके स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
यूपीएससी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, “ दिनांक 05.02.2025 को दिल्ली विधानसभा चुनावों की अधिसूचना के कारण, 05.02.2025 को निर्धारित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के व्यक्तित्व परीक्षण अब शनिवार, 08 फरवरी 2025 को आयोजित किए जाएंगे।”
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा साक्षात्कार 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। वहीं ये 17 अप्रैल 2024 को समाप्त होगा। इस इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की कुल संख्या 2845 है। इंटरव्यू दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से शुरू होगी और दोपहर की शिफ्ट 1 बजे से शुरू होगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को यात्रा के लिए भुगतान किया जाएगा। (भुगतान केवल द्वितीय/स्लीपर क्लास ट्रेन किराया (मेल एक्सप्रेस) तक सीमित है)
Published on:
11 Jan 2025 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
