शिक्षा

Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं,12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

UK Board Result: रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस साल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में कुल 2,23,403 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,13,690 विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 1,09,713 छात्र कक्षा 12वीं में शामिल हुए।

2 min read
Uttarakhand Board Result

Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए अहम जानकारी सामने आ गई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है। UK Board 10th, 12th Result 2025 एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी शिक्षा मंत्री एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर की लिस्ट भी बोर्ड की ओर से जारी कर दिया गया है। टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

Uttarakhand Board Result: 2 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल


रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस साल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में कुल 2,23,403 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,13,690 विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 1,09,713 छात्र कक्षा 12वीं में शामिल हुए।

Uttarakhand Board Result 2025: ऐसे कर पाएंगे चेक


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर "UK Board Result 2025" से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणाम लिंक का चयन करें।
अब रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

,UK Board 12th Result 2025: 12वीं के टॉपरों की लिस्ट


रैंक 1 - अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून - 493/500 (98.60 फीसदी अंक)
रैंक 2 - केशव भट्ट, S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून
कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी
दोनों के 489/500 (97.80 फीसदी) मार्क्स रहे।
रैंक 3 - आयुष सिंह रावत, S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून484/500 (96.80 फीसदी)

UK Board 10th Result 2025: 10वीं के टॉपरों की लिस्ट


प्रथम स्थान (संयुक्त रूप से ): दोनों के मार्क्स 496/500 (99.20%) रहे।
कमल सिंह चौहान, विवेकानंद VMIC मंडलसेरा, बागेश्वर
जतिन जोशी, HGS SVM IC कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल
दूसरा स्थान: 495/500 (99.00%)
कनकलता, SVM IC न्यूटिहरी, टिहरी गढ़वाल
तीसरा स्थान (संयुक्त): 494/500 (98.80%)
दिव्यम, गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी
प्रिया, CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
दीपा जोशी, PP SVMIC ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर

Also Read
View All

अगली खबर