यूपीएससी सीएसई परीक्षा का रिजल्ट (UPSC CSE 2023 Result) आने के बाद से आदित्य श्रीवास्तव का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उन्होंने तैयारी करने और इस क्षेत्र में आने से जुड़ी जरूरी बातें शेयर की हैं। आदित्य का कहना है कि शुरू में लोगों को यहां मिलने वाली सुविधाएं जैसे गाड़ी-बंगला वगैरह बहुत आकर्षित करता है पर यह नशा कुछ ही दिनों में उतर जाता है। अगर आप भी इन्हीं सुविधाओं के लिए इस क्षेत्र में आना चाहते हैं तो मत आइए। आदित्य श्रीवास्तव (Aditya Srivastava) का कहना है कि सिविल सेवा एक ऐसा क्षेत्र है जहां नौकरी के बाद भी काफी संघर्ष करना पड़ता है।