यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड 3 सीट मैट्रिक्स से 10 सीटें हटा दी हैं। इससे पहले 17 जनवरी को मैट्रिक्स से 23 सीटें वापस ले ली गई थीं, जिसमें 2 नई सीटें जोड़ी गई थीं। डब्ल्यूबी एनईईटी पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग 30 जनवरी से शुरू होगी। रजिस्ट्रर्ड कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाकर अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं। च्वॉइस फिलिंग विंडो 1 फरवरी को बंद हो जाएगी।