
SSC GD Constable Admit Card 2025
SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा(SSC GD Constable Exam) 2025 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। परीक्षा के तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। अब इस परीक्षा में बैठने जा रहे उम्मीदवार एडमिट कार्ड(SSC GD Constable Admit Card) का इंतजार कर रहे हैं। SSC जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड के लिए अभी कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:-यूपी के इस कॉलेज में मिला 1 करोड़ का पैकेज, IIT को भी छोड़ा पीछे
SSC GD Constable Exam 2025 का आयोजन 4,5,6,7,10,11,12,13,17,18,19,20,21 और 25 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), एसएसएफ मेंकांस्टेबल (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पद भरे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए 5269500 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। कुल भर्तियां 39481 इन पदों के लिए की जानी है।
यह खबर भी पढ़ें:-ये हैं भारत के 5 सबसे अधिक पढ़े-लिखे राज्य
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख की मदद से अपनी आईडी लॉगिन कर सकते हैं।
आईडी लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
इस परीक्षा में सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा(PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा(PST) देना होगा। उसके बाद इन दोनों परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करवाएंगे। जिसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार किया जाएगा।
Published on:
13 Jan 2025 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
