4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022: सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में कार से बरामद हुए 2.25 लाख रुपये

UP Assembly Elections 2022: सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम (प्रथम) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसा बॉर्डर कछवा रोड पर एक कार से 2.25 लाख रुपये ( 2.25 lakh Rs recovered) जब्त किए। पुलिस के अनुसार कार सवार इस रकम से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाए जिसके चलते पूरी रकम जब्त कर उसे कोषागार में जमा करवा दिया गया है।

2 min read
Google source verification
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से पकड़ी गई कार की चेकिंग करती फ्लाइंग स्क्वायड टीम

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से पकड़ी गई कार की चेकिंग करती फ्लाइंग स्क्वायड टीम

वाराणसी. UP Assembly Elections 2022: भैंसा बॉर्डर कछवा रोड सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम (प्रथम) ने चेकिंग के दौरान एक कार से 2.25 लाख रुपये ( 2.25 lakh Rs recovered) बरामद किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वायड टीम जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। इस दौरान टीम ने इलाहाबाद नंबर की एक कार से बैग में रखी नकदी बरामद की। कार में बैठे लोग बरामद रुपयों के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दे पाए तो पुलिस ने उन्हें सील कर कार्रवाई के लिए भेज दिया।

गैर जिले के नंबर वाली गाड़ियों की चल रही थी चेकिंग

जानकारी के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वायड टीम (प्रथम) सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र की पुलिस के साथ गैर जिले के नंबर वाली गाड़ियों की भैंसा बॉर्डर कछवा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इलाहाबाद नंबर की अल्टो गाड़ी संख्या -UP 70 बीएफ 7786 को संदिग्ध मानकर रोका और तलाशी शुरू की तो पुलिस को बैग में रखे रुपये मिले।

ये भी पढें- UP Assembly Elections 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक और वादा, सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस कल्याण की सूरत

नकदी के बारे में कार सवार नहीं पेश कर सके दस्तावेज

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गाड़ी में सवार ग्राम नरौली थाना धानापुर जनपद चंदौली निवासी डॉ सत्यदेव नारायण गिरी, नगदी के बारे में कोई भी दस्तावेज पुलिस के सामने पेश नहीं कर सके। इस पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने उसे जब्त कर लिया। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र (प्रथम) में तैनात सब इंस्पेक्टर पारसनाथ तिवारी का कहना है कि कार में बैठे लोग बरामद हुई नगदी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। इस बीच काफी देर तक गिनती के बाद पता चला कि बैग में 2.25 लाख रुपये हैं जिसे जप्त कर लिया गया।

ये भी पढें- UP Assembly Elections 2022: ...तो नदी पार कर इस गांव की आधी आबादी करेगी मतदान

बरामद रकम कोषागार में जमा

पुलिस का कहना है कि बरामद रकम को राजस्व विभाग के ट्रेजरी में जमा करा दिया गया और यदि कार सवार नकदी के बारे में प्रपत्र पेश करते हैं तो उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढें- UP Assembly Elections 2022: पूर्वांचल की बहुचर्चित विधानसभा सीट, मऊ से मोख्तार बेटे अब्बास को सौंपेंगे राजनीतिक विरासत!

कार्रवाई में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में फ्लाइंग स्क्वायड टीम सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र (प्रथम) के वाणिज्य कर अधिकारी शशि कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर पारसनाथ तिवारी सहित चार पुलिसकर्मी मौजूद रहे।