21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Assembly Elections 2021: गुरुवार को अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और गौतम गंभीर ने की 12 रैलियां व एक रोड शो

25 फरवरी यानी गुरुवार को पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इस दिन तमाम भाजपा नेताओं की ओर से बंगाल में एक के बाद एक कई रैलियां और रोड शो किए गए, मगर पार्टी के चार स्टार प्रचारक ऐसे भी थे, जो पूरे दिन लगातार रैलियां करते रहे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस से ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले 4 रैलियां कीं।  

3 min read
Google source verification

image

Ashutosh Pathak

Mar 26, 2021

mas.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) के पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को है। गुरुवार को इस चरण के चुनाव प्रचार अभियान का आखिरी दिन था, मगर शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमने से पहले तक भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं। इसमें भाजपा के चार स्टार प्रचारकों की ओर से पूरे दिन में 12 रैलियां और एक रोड शो किया गया, जबकि तृणमूल से ममता बनर्जी ने अकेले मोर्चा संभाला हुआ था। उन्होंने भी चार रैलियां कीं।

अमित शाह ने साढ़े पांच घंटे में की चार रैलियां
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन करीब साढ़े पांच घंटे में चार रैलियां कीं। इनमें पहली रैली पुरुलिया जिले मेंबाघमुंडी के कुसाडी क्रिकेट मैदान पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे से शुरू हुई। वहीं, दूसरी रैली दोपहर करीब सवा एक बजे झारग्राम जिले में रगड़ा ब्लॉक स्थित एक हाईस्कूल परिसर में की। इसके बाद तीसरी रैली उन्होंने करीब पौने तीन बजे तुमलुक जिले के शांतिपुर में और चौथी रैली बिष्णुपुर के टुर्की मठ में शाम करीब पौने पांच बजे की।

राजनाथ सिंह की चार घंटे में तीन रैली
भाजपा के दूसरे स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुरुवार को प्रचार अभियान खत्म होने से पहले चार घंटे में तीन रैलियां कीं। उनकी पहली रैली दक्षिण 24 परगना के जयनगर विधानसभा में सुबह करीब सवा 11 बजे थी। उनकी दूसरी रैली हुगली जिले के चंडीतला में दोपहर करीब सवा एक बजे थी। तीसरी रैली बांकुड़ा जिले तलंदगरा में अपराहन करीब साढ़े तीन बजे हुई।

यह भी पढ़ें:- बंगाल का नक्सल प्रभावित वह जिला, जहां चुनावी शोर की जगह छाई है खामोशी, क्या इस बार होगा बदलाव?

योगी ने भी करीब चार घंटे में तीन रैली की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भाजपा के तीसरे ऐसे स्टार प्रचारक थे, जिन्होंने करीब चार घंटे में विभिन्न जिलों में तीन रैलियां कीं। योगी आदित्यनाथ की पहली रैली सुबह करीब 11 बजे दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप में हुई। उनकी दूसरी रैली पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना विधानसभा में दोपहर करीब डेढ़ बजे आयोजित हुई, जबकि तीसरी रैली पश्चिम मिदनापुर के ही नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में अपराहन लगभग सवा तीन बजे आयोजित हुई।

गंभीर की दो रैली और एक रोड शो
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर भाजपा के चौथे ऐसे स्टार प्रचारक रहे, जिन्होंने गुरुवार को पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार दो रैली और एक रोड शो किया। गंभीर की पहली रैली सुबह करीब 11 बजे पश्चिमी मिदनापुर जिले के दांतन विधानसभा क्षेत्र में हुई। वहीं, उनका दूसरा कार्यक्रम बांकुड़ा जिले के सोनामुखी विधानसभा क्षेत्र में करीब दोपहर एक बजे रोड शो का था। उनका तीसरा कार्यक्रम हुगली जिले में दोपहर करीब तीन बजे आयोजित दूसरी रैली थी।

यह भी पढ़ें:- बंगाल में 8 चरणों में चुनाव कराने को लेकर आयोग पर हो रहे हमले, सिर्फ भाजपा बता रही सही कदम

ममता ने चार घंटे में की चार रैली
राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रचार अभियान के अंतिम दिन चार घंटे में चार रैली की। ममता बनर्जी की पहली रैली सुबह 11 बजे दक्षिण 24 परगना के पत्थर प्रतिमा में थी। वहीं, उनकी दूसरी रैली दक्षिण 24 परगना के ही सागरद्वीप में दोपहर करीब सवा बारह बजे थी। उनकी तीसरी रैली दोपहर करीब दो बजे पश्चिम मिदनापुर के दांतन में, जबकि चौथी रैली अपराहन करीब सवा तीन बजे पश्चिम मिदनापुर के मिदनापुर टाउन में थी।

बता दें कि बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण के लिए वोटिंग है। पहले चरण में राज्य के पांच जिले की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें चार सीट दलित यानी एससी और सात सीट आदवासी यानी एसटी के लिए आरक्षित है।