
तेलंगाना में वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है। पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी ये बात तो 3 दिसंबर को चुनाव नतीजें सामने आने के बाद ही तय हो पाएगा। लेकिन उससे पहले कई टीवी चैनलों ने अपना-अपना एग्जिट पोल जारी किया है। आइए जानते है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है…
राजस्थान में बदल सकता है रिवाज
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 94-104 सीटें। भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 101, बीजेपी को 89 और अन्य को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 और भाजपा को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
TV9 Bharatvarsh-Polstart के एग्जिट पोल में भाजपा को 100-110 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस के खाते में 90-100 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य दलों और निर्दलीयों के पास 5-15 सीटें जा सकती हैं। जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान हैं। टाइम नॉउ-ईटीज के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में तो खिलेगा “कमल” ही चाहे भाजपा आए या कांग्रेस
MP में अब तक जितने भी एग्जिट पोल सामने आए है। उन सभी में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। लेकिन कई चैनलों ने MP में फिर से भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई है।
इंडिया टुडे ग्रुप ने भाजपा को 140 से 162, कांग्रेस को 68 से 90 और अन्य को 0 से 3 सीट दिया है। वहीं, दैनिक भास्कर ने भाजपा को 95 से 115, कांग्रेस को 105 से 120 और अन्य को 0 सीट दिया है। जन की बात ने भाजपा को 100 से 123, कांग्रेस को 102 से 125 और अन्य को 0 सीट दिया है। न्यूज 24 ने भाजपा को 151 और कांग्रेस को 74 सीट दिया है। रिपब्लिक टीवी ने 118 से 130 कांग्रेस को 97 से 107 सीट दिया है।
काका के राजनैतिक ककहरे में फंस गया भाजपा का विजय अभियान
अब तक छत्तीसगढ़ के लिए आए एग्जिट पोल में आज तक ने भारतीय जनता पार्टी को 36 से 46 सीट दिया है। वहीं, राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को 40 से 50 सीट दिया है। वहीं, एबीपी न्यूज ने भाजपा को 36 से 48 और कांग्रेस को 41 से 53 सीट देने का अनुमान लगाया है। वहीं, इंडिया टीवी ने भाजपा को 30 से 40 और कांग्रेस को 46 से 56 सीट का अनुमान लगाया है।
तेलंगाना में CM केसीआर को लग सकता है झटका
तेलंगाना में इंडिया टीवी ने बीआरएस को 31 से 47 कांग्रेस को 63 से 79, बीजेपी 2 से 4 और AIMIM 5 से 7 को दिया है। वहीं, जन की बात ने बीआएएस को 40 से 55, कांग्रेस 48 से 64, बीजेपी को 7 से 13 और AIMIM को 4 से 17 दिया है। रिपब्लिक टीवी ने बीआरएस को 46 से 56 कांग्रेस को 58 से 68, बीजेपी 4 से 9 और AIMIM 5 से 7 को दिया है। टीवी भारतवर्ष ने बीआरएस को 48 से 58 कांग्रेस को 49 से 59, बीजेपी 5 से 10 और AIMIM 6 से 8 को दिया है।
मिजोरम में MNF सबसे बड़ी पार्टी
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल में सत्ताधारी जोरमथंगा की एमएनएफ सबसे बड़ी पार्टी तो बनकर उभरी है। लेकिन जोराम पीपुल्स मूवमेंट उसे कड़ी टक्कर भी मिल रही है। कांग्रेस की स्थिति यहां बहुत बुरी है और दोनों पार्टियों के बाद यह पार्टी तीसरे नंबर पर है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, जोरमथंगा की एमएनएफ को 32 फीसदी वोट मिले हैं। जोराम पीपुल्स मूवमेंट 29 प्रतिशत मत लेकर दूसरे नंबर और 25 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर है। एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल ने मिजो नेशनल फ्रंट को मिजोरम की 40 में से 15 से 21 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं 12 से 18 सीटों के साथ जोराम पीपुल्स मूवमेंट दूसरे नंबर पर रह सकती है। वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को यहां 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Published on:
30 Nov 2023 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
