5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab Elections Result 2022: बठ‍िंडा अर्बन सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार की जीत

Punjab Assembly 2022 Election Result Live News: बठ‍िंडा अर्बन व‍िधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है और आज इस सीट पर मनप्रीत सिंह की साख दांव पर है। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल इस बार भी अपने पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है पर ये भरोसा टूटता दिहाई दिया। आम आदमी पार्टी के जगरूप सिंह गिल ने 33185 के साथ जीत के नजदीक पहुँच गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Mar 10, 2022

Bathinda Urban election results Punjab Assembly Elections 2022 Results

Bathinda Urban election results Punjab Assembly Elections 2022 Results

Punjab Assembly Elections Result 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत मिली है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी दीपक बंसल हार गए हैं । इस सीट से आम आदमी पार्टी के जगरूप सिंह गिल ने 33185 के साथ जीत के नजदीक पहुँच गए हैं। आज सभी की निगाहें पंजाब की हॉट सीटों पर थी जिनमें बठ‍िंडा अर्बन विधानसभा सीट भी शामिल है। ये वो सीट है जिसपर कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व रहा है। वर्ष 2017 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी के दीपक बंसल को 18 हजार 480 वोटों के अंतर से हराया था। इस सीट से कांग्रेस ने मनप्रीत सिंह को ही मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी की तरफ से जागरूप सिंह गिल, भाजपा की तरफ राज कुमार और अकाली दल ने सरूप चंद सिंगला को मैदान में उतारा है।

वर्ष 2017 में बठ‍िंडा ज‍िले और संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बठ‍िंडा अर्बन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल जीते थे। उन्हें कुल 63,942 (42.24%) वोट हासिल हुए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बंसल रहे और तीसरे नंबर पर अकाली दल के सरूप चंद सिंगला रहे थे। ऐसे में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होगा कि कौन स उम्मीदवार बाजी मारता है।


पुराने नेताओं पर कांग्रेस और अकाली दल ने जताया भरोसा
इस सीट पर कांग्रेस और अकाली दल ने अपने पुराने नेताओं पर ही अधिक भरोसा किया है। कांग्रेस ने वर्तमान में व‍ित्‍त मंत्री मनप्रीत स‍िंह बादल को एक बार फ‍िर से बठ‍िंडा अर्बन विधानसभा सीट से उतारा है। अकाली दल ने भी अपने पूर्व व‍िधायक स्वरूप चंद सिंगला को बठ‍िंडा अर्बन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

मनप्रीत सिंह पाँच बार इस सीट से जीते
बता दें कि मनप्रीत सिंह वर्तमान में पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हैं और वो बादल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इस सीट से मानप्रीत सिंह बादल पाँच बार चुनाव जीत चुके हैं।

यह भी पढ़े - प्रदेश की 5 हॉट सीटों पर सिद्धू, कैप्टन और बादल जैसे दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज