31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की असमंजस : …तो क्या, 77 विधानसभा सीटें बनीं हैं अजय मिश्रा टेनी की रक्षा कवच

संसद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे को लेकर हंगामा हो रहा है। लेकिन, भाजपा मौन है। वह कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती। माना जा रहा है कि यूपी की 77 विधानसभा सीटें टेनी का रक्षा कवच बनीं हुईं हैं। क्योंकि यह सीटें ब्राह्मण बहुल हैं। टेनी पर कोई कार्रवाई कर भाजपा ब्राह्मणों को नाराज नहीं करना चाहती है।

2 min read
Google source verification
भाजपा की असमंजस : ...तो क्या, 77 विधानसभा सीटें बनीं हैं अजय मिश्रा टेनी की रक्षा कवच

भाजपा की असमंजस : ...तो क्या, 77 विधानसभा सीटें बनीं हैं अजय मिश्रा टेनी की रक्षा कवच

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले लखीमपुर खीरी हिंसा से जुड़े भाजपा सांसद अजय मिश्रा टेनी पार्टी के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। टेनी को लेकर विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। संसद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे को लेकर हंगामा हो रहा है। लेकिन, भाजपा मौन है। वह कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती। माना जा रहा है कि यूपी की 77 विधानसभा सीटें टेनी का रक्षा कवच बनीं हुईं हैं। क्योंकि यह सीटें ब्राह्मण बहुल हैं। टेनी पर कोई कार्रवाई कर भाजपा ब्राह्मणों को नाराज नहीं करना चाहती है।

विपक्ष ने खोला मोर्चा

मामला उस वक्त और बिगड़ गया जब लखीमपुर खीरी हिंसा केस में एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया कि, तिकुनिया में हुई हिंसा हादसा या गैर इरादतन की गई हत्या नहीं, बल्कि हथियारों से लैस होकर एक राय होकर गंभीर साजिश के साथ किए गए हत्या के प्रयास की घटना है। इस रिपोर्ट के बाद विपक्षी दलों ने अपनी बाहें चढ़ा ली हैं। और अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे से कम पर विपक्ष राजी नहीं दिख रहा है।

ब्राह्मणों को छेड़ना नहीं चाहती भाजपा

भाजपा यूपी की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती। अजय मिश्र टेनी ब्राह्मण समुदाय से सम्बंध रखते हैं। और इस वक्त यूपी में भाजपा से ब्राह्मण मतदाता कुछ नाराज भी हैं। ऐसे वक्त में भाजपा फूंक फूंक कर कदम रख रही है। ब्राह्मण समुदाय को जरा भी छेडऩा नहीं चाहती है। इसलिए टेनी को दिल्ली तलब तो किया गया, पर फिलहाल कोई बड़ी कार्रवाई अभी तक नहीं की है।

इसलिए टेनी को बनाया मंत्री

उत्तर प्रदेश में करीब 2 करोड़ ब्राह्मण मतदाता हैं। अगर इन कुल विधानसभा सीटों में बांट दिया जाए तो हर विधानसभा में करीब 50 हजार ब्राह्मण वोटर प्रति सीट होते हैं। चुनाव 2014 के नतीजे में 77 सीट ऐसी थीं, जहां जीत का अंतर सिर्फ 10 हजार वोट रहा। 10 हजार के मार्जिन से जीत हार तय होने वाली 77 सीट में 36 सीटें भाजपा के खाते में आई। इसी का फायदा देते हुए अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया।

77 सीटों का यह हाल

मंत्रिमंडल से टेनी को हटाने को लेकर भाजपा बेहद कठिनाई में है। ये 77 विधानसभा सीटें अजय मिश्रा टेनी का रक्षा कवच बनी हैं। गौर करें तो चुनाव 2017 में 72 फीसद, लोकसभा चुनाव 2019 में 82 फीसद ब्राह्मण वोट भाजपा को मिले हैं।

यह भी पढ़े… महिलाओं के मन की बात

यह भी पढ़े… अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने से इनकार नैतिक दिवालियापन : प्रियंका गांधी

Story Loader