19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, बोले भाजपा के लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण

UP Assembly Election 2022 जेपी नड्डा ने यहां नौ जिलों के सभी भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में जन्म लेना पड़ता है। मगर भाजपा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। आज सामने बैठा कोई कार्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व भी कर सकता है।

1 minute read
Google source verification
UP Assembly Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, बोले भाजपा के लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण

UP Assembly Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, बोले भाजपा के लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. UP Assembly Election 2022 कानपुर-बुंदेलखंड बूथ सम्मेलन कानपुर में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP JP Nadda) पहुंचे। यहां उन्होंने पहले नौ जिलों के सभी भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में जन्म लेना पड़ता है। मगर भाजपा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। आज सामने बैठा कोई कार्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व भी कर सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं रास्ते पर चलने वाले को रुकना नहीं, हमेशा चलते रहना है। पार्टी को मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य है।

जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सराहा

जेपी नड्डा बोले हम भाग्यशाली हैं कि भाजपा के इस भव्य कार्यालय को देख रहे हैं। मगर इस भव्य इमारत के पीछे भाजपा के उन कार्यकर्ताओं की मेहनत है, जो सालों पहले किराये के घर में रहकर पार्टी के लिए लगे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बात कही थी कि बिना सिद्धांत की राजनीति मौत का फंदा होती है।

सीएम योगी बोले कोरोनाकाल में कार्यकर्ता सेवा में रहे

आजादी के बाद मूल्यों और आदर्शों और भारत के प्रति सर्वस्व समर्पण करने वाला कोई दल है, तो वो भारतीय जनता पार्टी है। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए अग्रसर थे। प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा की प्रेरणा से ही ऐसा संभव हुआ। अन्य दलों के लोग घरों में बैठे थे। भाजपा पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने में लगे थे, उस समय भाजपा के कार्यकर्ता बेखौफ होकर लोगों की मदद में जुटे थे और समर्पित भाव से कार्य किए।