28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के रण में कूदे BJP के फायर ब्रांड नेता, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी को दिलाएंगे सत्ता

BJP star campaigners: भाजपा ने राजस्थान चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्टार प्रचारक बनाया हैं।

2 min read
Google source verification
 BJP releases list of star campaigners for Rajasthan assembly elections

राजस्थान में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने स्टार प्रचारकों को लिस्ट जारी कर दिया। पार्र्टी के द्वारा जारी किए सूची में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नड्डा के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रीयों को जगह दिया गया है। इस लिस्ट में ये बात साफ तौर पर दिख रही है कि पार्टी ने अपने फायर ब्रांड नेताओं की ज्यादा से ज्यादा रैली करा रही है।


तीन राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी को दिलाएंगे सत्ता

पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में भाजपा ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए जिन तीन राज्यों के मुख्यमंत्रीयों को स्टार प्रचारक बनाया है, उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। बता दें कि भाजपा के ये तीनों नेता अपने-अपने राज्यों में काफी जनाधार वाला नेता होने के साथ ही पूरे देश में लोकप्रिय है। इसके साथ ही इन तीनों नेताओं की अपील का असर भी लोगों में दिखता है।

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा प्रदेश का तूफानी दौरा

इसके साथ ही पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नड्डा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जलश्क्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई बड़ें चेहरे मैदान में उतारे गए हैं।

इनके अलावा पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति ईरानी, भूपेन्द्र यादव, अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, परषोत्तम रूपाला, अर्जुन मुंडा, कैलाश चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, संजीव कुमार बालियान, अरुण सिंह, सी.पी. जोशी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, ओम प्रकाश माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, नितिन पटेल, कुलदीप बिश्नोई, चन्द्रशेखर, अलका गुजर, किरोड़ी लाल मीना, मनोज तिवारी, घनश्याम तिवाड़ी, राजेंद्र गहलोत, अरुण चतुवेर्दी, कनकमल कटारा, पी.पी. चौधरी और रंजीता कोली का नाम शामिल है।

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

गुरुवार को ही बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में पार्टी ने सरदारपुरा (जोधपुर) सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार नाया है। इस सीट से कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी की ओर से दिल्ली में जारी इस सूची के अनुसार, टोंक सीट पर अजीत सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाया है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हैं। पार्टी ने पहली दो सूचियों में क्रमश: 83 और 41 उम्‍मीदवार घोषित किए थे। तीन सूचियों में वह अब कुल 182 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: चुनाव में न बंटे उपहार इसलिए चुनाव आयोग ने किया खास इंतजाम, अब तक 10 करोड़ का माल जब्त