
बीजेपी का प्लेकार्ड प्रचार
वाराणसी.Uttar Pradesh Assembly elections 2022 अब जोर पकड़ने लगा है। भाजपा भी तमाम नुस्खें आजमाने से पीछे नहीं है। इसके तहत ही भाजपा ने चुनावी वार को धार देने के लिए प्लेकार्ड प्रचार का नुस्खा अपनाया है। इसकी शुरूआत मंगलवार को हुई। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़े नेताओं ने भी चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है।
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष सड़कों पर उतरे
पार्टी के पक्ष में फिजां बनाने के लिए काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जारी प्लेकार्ड प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। काशी क्षेत्र अध्यक्ष श्रीवास्तव के साथ क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, पार्षद सुशील गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्र आदि परेड कोठी-मलदहिया के मुख्य मार्ग पर हाथों में अलग-अलग प्लेकार्ड (तख्तियां) लेकर सभी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
राहगीर भी रुक कर देखते नजर आए
इस मंजर को आने जाने वाले राहगीर, वाहन चालक न सिर्फ कोतुहल भरी नजरों से देख रहे थे अपितु वाहन चालक अपने वाहन को रोककर प्ले कार्ड द्वारा प्रदर्शित योगी सरकार की उपलब्धियों को पढ़ भी रहे थे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किये गए प्रचार के दौरान प्लेकार्ड पर बहु-बेटी को सुरक्षा और अधिकार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार, बेहतर सुरक्षा कानून व्यवस्था में सुधार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार, बिना भेद भाव भर्ती रोजगार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार, गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार, मुफ्त राशन गरीबों के द्वार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार और चला बुलडोजर रुके अवैध कारोबार यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार लिखा हुआ था।
अखिलेश के फ्री बिजली पर कैसे करें भरोसाःमहेश चंद्र
इस अवसर पर क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार में बिजली के तार कपड़े सुखाने के काम आते थे। एक माह में 300 घंटे भी बिजली मिलना जिसके कार्यकाल में मुश्किल था, वो 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कहते हैं तो संदेह होता है। जिन्होंने प्रदेश को गुण्डाराज, भ्रष्टाचार और दंगाराज दिया। उन पर जनता कैसे भरोसा कर सकती है।
Published on:
25 Jan 2022 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
