
UP Assembly Election 2022: पीलीभीत की इस सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत की दर्ज, सपा और भाजपा में रहा घमासान, जानिये इसका इतिहास
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पीलीभीत. UP Assembly Election यूपी विधानसभा चुनाव 2017 (UP Assembly Election 2022) में बीजेपी की आंधी में विपक्षियों को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। मोदी लहर में भाजपा (BJP) ने प्रदेश में सरकार बनाई थी। इसी के चलते (Pilibhit District) पीलीभीत जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर भी बीजेपी ने अपना झंडा गाड़ दिया था। इसमें भाजपा ने सबसे बड़ी जीत बरखेड़ा विधानसभा सीट (Barkhera Assembly Seat) पर दर्ज की थी। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी किशनलाल राजपूत ने तत्कालीन विधायक एवं सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को 57,930 वोट से हरा दिया। वहीं बसपा के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह गंगवार तीसरे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा।
बरखेड़ा सीट की पृष्ठभूमि
पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा में से बरखेड़ा विधानसभा एक है। वर्ष 1967 में परिसीमन के बाद इस विधानसभा का गठन हुआ। जिसके बाद पहला चुनाव हुआ था। 1967 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जन संघ के किशनलाल ने जीत हासिल की थी। लगातार दूसरी और तीसरी बार भी जनसंघ से ही किशनलाल जीत दर्ज की। वहीं चौथी बार किशनलाल जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह से जीते।
बाबूराम ने कांग्रेस का खोला खाता
विधानसभा चुनाव 1977 में बाबूराम कांग्रेस से जीतकर विधायक बने। लेकिन 1985 में बीजेपी से टिकट लेकर किशनलाल ने फिर से जीत का परचम लहराया। फिर 1989 में सन्नूलाल ने यहां से जीते। इसके बाद इस सीट पर भाजपा और सपा में घमासान चलता रहा। वहीं 2017 के चुनाव में भी भाजपा ने सपा प्रत्याशी को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी।
2017 विधानसभा चुनाव का परिणाम
स्थान प्रत्याशी पार्टी वोट प्रतिशत
1 किशन सिंह राजपुत भाजपा 104595 49.37
2 हेमराज वर्मा सपा 46665 22.03
3 डॉ. शैलेंद्र सिंह बसपा 28674 13.54
जीत का अंतर- 57930
Published on:
12 Nov 2021 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
