4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022: BSP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानें वाराणसी में कहां से किसे मिला टिकट, देखें सूची…

UP Assembly Elections 2022: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रविवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इस सूची में पूर्वांचल की 47 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी आठ सीटो के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। तो जानते हैं किसे कहां से मिला है टिकट...

2 min read
Google source verification
बीएसपी प्रमुख मायावती

बीएसपी प्रमुख मायावती

वाराणसी. UP Assembly Elections 2022 के अंतिम सातवें चरण के लिए होने वाले मतदान की खातिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रविवार को 47 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

बता दें कि वाराणसी की सभी आठ सीटों के लिए अब तक केवल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। यहां तक कि बीजेपी ने भी अभी तक अब तक दो विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी और रोहनिया के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इन दोनों सीटों में से फिलहाल एक सीट बीजेपी तो दूसरी उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के कब्जे में है। कहा ये भी जा रहा है कि रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा सीटें अपना दल को दी जाएंगी। हालांकि बीजेपी कार्यकर्ता इसके लिए तैयार नहीं हैं। उनका तर्क है कि प्रधानमंत्री के क्षेत्र की सीट अपने ही पास रखनी चाहिए।

ये भी पढें- UP Assembly Elections 2022: ...तो नदी पार कर इस गांव की आधी आबादी करेगी मतदान

वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अभी तक वाराणसी की सभी सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। उधर आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। अब कांग्रेस के भी सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी है।

ये भी पढें- UP Assembly Elections 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक और वादा, सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस कल्याण की सूरत

अब जबकि महज तीन दिन ही बचे हैं नामांकन दाखिले को तो बीएसपी ने भी रविवार को वाराणसी की सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

वाराणसी के बीएसपी प्रत्याशियों की सूची
विधानसभा सीट-प्रत्याशी
पिंडरा-बाबू लाल पटेल
अजगरा- रघुनाथ चौधरी
शिवपुर-रवि मौर्य
रोहनिया-अरुण सिंह पटेल
शहर उत्तरी- श्याम प्रकाश उर्फ रेखा राजभर
शहर दक्षिणी- दिनेश कसोधन गुप्ता
वाराणसी कैंट-कौशिक कुमार पांडेय एड.
सेवापुरी- अरविंद कुमार त्रिपाठी

ये भी पढें- UP Assembly Elections 2022: सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में कार से बरामद हुए 2.25 लाख रुपये