हिमाचल में कांग्रेस को रुझान में पूर्ण बहुमत, छत्तीसगढ़ के सीएम बोले – भाजपा कुछ भी कर सकती है
हिमाचल चुनाव के नतीजे को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिल रही बढ़त पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी जो बनते दिखाई दे रही है। हालांकि हमें नतीजों का इंतजार करना चाहि। हिमाचल प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग की आशंकाओं के बीच भूपेश बघेल ने कहा कि वहां से विधायक छत्तीसगढ़ नहीं लाएंगे, लेकिन हमे अपने विधायकों को संभाल के रखना होगा, क्योंकि भाजपा कुछ भी कर सकती है।