
CM Yogi Target Samajwadi Party in Rally in Amethi
तिलोई विधानसभा के राजभवन मैदान से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अमेठी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुलडोजर सड़क भी बनाता है, मेडिकल कॉलेज भी बनाता है और माफियाओं के घर से पैसा निकल सरकार के खजाने भी भरता है। आपके बीच मे राजा मयंकेशवर को रहना था लेकिन चुनाव आयोग के कारण वो यहां उपस्थित नहीं हो सके लेकिन वह आपके सारे कार्यक्रम को देख रहे है। आने वाली 27 तारीख को आप सब को एक शर्त पर मतदान करना है वह शर्त है-पहले मतदान फिर जलपान। इसी के साथ उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का मतलब आतंकवाद को प्रेरित और प्रोत्साहित करना। समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का मतलब पेशेवर माफियाओं को संरक्षण देने जैसा है।
समाजवादी पार्टी को दिए जाने वाले वोट आने वाली पीढ़ी को बरबाद करने जैसा- सीएम योगी
योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को दिए जाने वाले वोट आने वाली पीढ़ी को बरबाद करने जैसा है। 'मैने रायबरेली मे समाजवादी पार्टी के मुखिया से पूछा था कल वह स्वयं रायबरेली गए थे। समाजवादी मुखिया नें अब तक स्पष्टीकरण नहीं दिया मैने उनसे पूछा था अहमदाबाद मे 56 लोग मारे गए थे। आतंकी घटना मे सीरियल ब्लास्ट मे अहमदाबाद कोर्ट ने 38 आतंकियो को फांसी की सजा दी है। 11 आतंकी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है लेकिन ये जो आतंवादीयों फासी की सजा और आजीवन कारावास की सज़ा हुई है उसमे से 9 आतंकी का सम्बन्ध उत्तर प्रदेश से है और 9 मे से 7 का सम्बन्ध आजमगढ़ से है और उसमे से एक समाजवादी पार्टी के प्रचारक का लड़का भी है।'
Published on:
23 Feb 2022 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
