15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 : लखनऊ पूर्व व मोहनलालगंज सीट से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

UP Assembly Elections 2022 : कांग्रेस यूपी में अपनी खोई हुई जमीन ढूंढने की कोशिश कर रही है। पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ मॉडल के आधार पर यूपी में जीत हासिल करने का प्लानिंग में जुटी हैं। प्रियंका गांधी ने 2022 के चुनाव में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कर रखी हैं। कांग्रेस को इन घोषणाओं का कितना लाभ मिलता है, ये तो 10 मार्च के बाद ही पता चल सकेगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Amit Tiwari

Feb 03, 2022

congress

raipur

UP Assembly Elections 2022 : यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों ने,गुरुवार को नामांकन किया। लखनऊ पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने हनुमान सेतु मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में युवा, महिलाएं कांग्रेस के साथ हैं, लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति जोश का माहौल है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर वकील साथियों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी ममता चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उधर यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री गंगा प्रसाद निषाद एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र निषाद व समाजसेवी फिरोज सैकड़ों सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ममता चौधरी ने मोहनलालगंज सीट से किया नामांकन

कांग्रेस से मोहनलालगंज विधानसभा सीट से नामांकन करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ममता चौधरी ने कहा कि चुनावी समर का शुभारम्भ हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों, शोषितों की लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई अन्याय और असमानता के खिलाफ है। कांग्रेस इसे लड़ रही है और जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं, हर उस व्यक्ति, महिला, युवा की लड़ाई है, जिसके साथ अन्याय हुआ है, जो अपने अधिकारों के संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा। साथ ही जनता के विकास के लिए सभी कार्य किए जायेंगे।

लखनऊ पूर्व सीट से मनोज तिवारी ने दाखिल किया नामांकन

लखनऊ पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने हनुमान सेतु मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में युवा, महिलाएं कांग्रेस के साथ हैं, लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति जोश का माहौल है।

पूर्व राज्यमंत्री ने ली कांग्रेस की सदस्यता

उधर यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री गंगा प्रसाद निषाद एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र निषाद व समाजसेवी फिरोज सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने उक्त लोगों को गमछा ओढ़ाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि निषाद समाज भारी संख्या में उत्तर प्रदेश में रहता है उसके हक एवं अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।