9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रोहनिया में रोड शो से दिया बड़ा संदेश

UP Assembly Elections 2022 के सातवें व अंतिम चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस की फि़जा बनाने बनारस पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरे बनारस को मथा। सुबह वो कबीरचौरा क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटी रही तो शाम ढलने के बाद उन्होंने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी राजेश्वर पटेल के समर्थन में अखरी चौराहे से चितईपुर तक रोड शो कर मतदाताओं के बीच बड़ा संदेश दिया।

3 min read
Google source verification
प्रियंका गांधी का रोड शो रोहनिया विधानसभा में

प्रियंका गांधी का रोड शो रोहनिया विधानसभा में

वाराणसी. UP Assembly Elections 2022के सातवें व अंतिम चरण के लिए रणभूमि बने वाराणसी में गुरुवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लगभग पूरे जिले को मथा। सुबह जहां व सांस्कृतिक नगरी के संगीतकारों के घर जा कर मिलीं, कलाकारों संग चाय की चुस्की ली तो काशी के संत कबीर के कबीर चौरा स्थित मठ में भी गईं। फिर शाम को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राजेश्वर पटेल संग रोड शो कर जनता के बीच बड़ा संदेश दिया।

रोड शो में होती रही पुष्प वर्षा

खुली कार में रोड शो को निकलीं प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी राजेश्वर पटेल मौजूद रहे। इस दौरान वो जिधर से भी गुजरीं आमजन और कार्यकर्ताओं का जनसमूह उनके साथ हो लिया। चारों तरफ कांग्रेसी झंडा लहरा रहा था। छतों पर जमा लोगों नें प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान वो हाथ उठा कर सभी का अभिवादन स्वीकार करती चल रही थीं। जगह-जगह उनके काफिले पर पुष्प वर्षा भी की गई। कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ प्रियंका गांधी का रोड शो चितईपुर पर पहुंच कर समाप्त हुआ।

कबीरचौरा की गलियों में घूमीं प्रियंका

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार सुबह कबीरचौरा मठ के साथ ही कबीरचौरा की गलियों में भ्रमण किया था। साथ ही कबीरचौरा मठ में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बनारस घराने के कलाकारों से मुलाकात की। खुद से चाय बनाई और संगीत का लुत्फ भी उठाया। स्थानीय कांग्रेसजनों के अनुसार प्रियंका गांधी पांच मार्च तक कबीरचौरा मठ में ही प्रवास करेंगी।

संत विवेक दास ने दी कबीर मठ की जानकारी

कबीरचौरा मठ के महंत विवेकदास ने प्रियंका को बताया कि देशभर के कबीरपंथियों और कबीरदास जी को मानने वालों के लिए कबीरचौरा मठ एक पूजन स्थल है। 1934 में महात्मा गांधी भी इस मठ में आए थे। उनके अलावा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी यहां कई बार आ चुके हैं। विवेक दास ने ये भी बताया राष्ट्रकवि रविंद्रनाथ टैगोर भी यहीं रुकते थे।

महंत विवेकदास ने प्रियंका को वो पेड़ भी दिखाया जहां सन 1934 में गांधीजी ने लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद प्रियंका ने मठ परिसर स्थित मंदिर में दर्शन किया और मंदिर के प्रांगण में ही कुछ देर तक बैठी रहीं और वहां चल रहे सतसंग का लुत्फ भी उठाया।

किशन महाराज के घर रसोई में जाकर बनाई चाय

फिर वो तबला वादक पद्मविभूषण स्व. पं. किशन महाराज और कथक नृत्यांगना स्व. सितारा देवी के आवास गईं और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरन उन्होंने संगीत का आनंद भी उठाया। पंडित किशन महाराज के घर पर मुलाकात के दौरान जब प्रियंका को पता चला कि किशन महाराज की पोती अवनि उनके लिए चाय बना रही है तो वो रसोईघर में पहुंच गईं। उन्होंने अवनि से मुलाकात की और उसके साथ चाय बनाकर परोसी। जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अश्वनी यादव, दिलीप चौबे, मयंक चौबे, नवीन चौबे, मुकुंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।