22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 : डिप्टी सीएम केशव मौर्य फिर बिगड़े बोल, कहा बीजेपी ने लुंगी और जालीदार टोपी वाले गुंडों से निजात दिलाई

UP Assembly Elections 2022 : प्रयागराज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में यूपी के उपमुख्यमंत्री ने केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यहां का सिविल लाइंस इलाका पहले शांतिपूर्ण माना जाता था। समाजवादी पार्टी की सरकार में उसे भी अशांत करने की कोशिश की गई। सपा के गुंडे गाड़ियां लेकर हथियारों के साथ घूमते थे। जब से भाजपा की सरकार बनी है, ये गुंडे दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था इसलिए बदली, क्योंकि आपने कमल का फूल खिलाने का काम किया है।

2 min read
Google source verification
keshav.jpg

प्रयागराज. UP Assembly Elections 2022 : अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी जैसे बयानों से उत्तर प्रदेश के सियासत में तूफान खड़ा करने वाले योगी आदित्यनाथ के डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने एक और हलचल पैदा करने वाला बयान दिया है। केशव मौर्य के इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में विवाद बढ़ सकता है। केशव मौर्य ने शुक्रवार को प्रयागराज में व्यापारियों के सम्मेलन में कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले लुंगी छाप गुंडे घूमते थे। जालीदार टोपी लगाए बंदूक-गोली लिये व्यापारियों को डराने का काम करते थे। आपकी जमीनों पर कब्जा करना और कब्जे की शिकायत करने भी नहीं देते थे। शिकायत पर धमकी देते थे। ऐसे लोगों से भाजपा ने निजात दिलाई है। आने वाले चुनाव में यह सब कुछ याद रखना है।

सपा में केवल गुंडे माफिया ही भरे हैं- केशव

व्यापारी सम्मेलन में यूपी के उपमुख्यमंत्री ने केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज का सिविल लाइंस इलाका पहले शांतिपूर्ण माना जाता था। समाजवादी पार्टी की सरकार में उसे भी अशांत करने की कोशिश की गई। समाजवादी पार्टी के गुंडे गाड़ियां लेकर हथियारों के साथ घूमते थे। जब से भाजपा की सरकार बनी है, ये गुंडे दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था इसलिए बदली, क्योंकि आपने कमल का फूल खिलाने का काम किया है। केशव ने कहा कि सपा में केवल गुंडे माफिया ही भरे हैं। अगर माफिया-गुंडों को निकाल दें तो सपा बचेगी क्या ?

गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी पर बोला हमला

केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा व्यापारियों, गरीबों, किसानों, नौजवानों सभी के लिए काम कर रही है। लेकिन हम सुरक्षित ही नहीं रहेंगे तो हमारे प्रदेश का भविष्य सुरक्षित कैसे रहेगा। सपा के कई दलों से गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए केशव ने कहा कि सपा के साथ लोकदल हो या परलोग दल। गठबंधन को लेकर तमाम बयान आते हैं।

2022 में फिर सरकार बनाएंगे- केशव

लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा औऱ लोकदल सभी मिल गए लेकिन भाजपा को रोक नहीं पाए थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2012 में भी लोगों के दिल में भाजपा थी, लेकिन कई बार लोगों को लगता था कि बीजेपी सरकार नहीं बना पाएगी। हमारे मतदाताओं ने कभी सपा को हराने के लिए तो कभी बसपा को हराने के लिए मतदान किया। अब सभी को मालूम है कि ये सभी मिल जाएं तब भी भाजपा जीतेगी। हमारी तीन सौ से ज्यादा सीटें आएंगी और 2022 में फिर से सरकार बनाएंगे।