16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhuri Assembly Election Bhagwant Mann Result 2022: धुरी सीट पर भगवंत मान को मिली बड़ी जीत

Punjab Assembly 2022 Election Result Live News: पंजाब में आम आदमी पार्टी जीत गई है। यहाँ सबकी निगाहें धुरी विधानसभा सीट पर थीं। इस सीट से आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान जीत गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Mar 10, 2022

Dhuri Election Result 2022 LIVE

Dhuri Election Result 2022 LIVE

Punjab Assembly Elections Result 2022: धुरी विधानसभा सीट भी इस बार हाट सीट बनी हुईथी। इस सीट से आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान चुनाव लड़ रहे थे जिन्हें जीत मिल गई है। मान के खिलाफ शिअद ने अपने संगरूर से पूर्व विधायक प्रकाश चंद गर्ग को, संयुक्त समाज मोर्चा के सरबजीत अलाल को व भाजपा ने रणदीप देओल मैदान में उतारा है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी में खुशी का माहौल है।

धुरी विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के लिए सबसे ज्यादा महत्व रखती है, क्योंकि यहां से उनका सीएम चेहरा यानी भगवंत मान चुनावी मैदान में है। इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। अकाली दल ने प्रकाश चंद गर्ग और कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट दिया है।

वर्तमान में भगवंत मान इस समय AAP सांसद हैं। वह दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं और फिलहाल संगरूर सीट से सांसद हैं। धुरी विधानसभा सीट इसी क्षेत्र में आती है। बता दें कि इस विधानसभा सीट में 74 गांव हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 1,38,461 मतदाता हैं।