1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का विस्तार, एक उपाध्यक्ष 15 महासचिव और 50 सचिवों की नियुक्ति

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत युवा कांग्रेस में विस्तार किया गया है। युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने सूबे में एक उपाध्यक्ष 15 महासचिव और 50 सचिवों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों में खास बात यह है कि इस विस्तार में उन कार्यकर्ताओं को ज्यादा तव्वाजौ दी गई है, जिन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था।

2 min read
Google source verification
congress.jpg

कांग्रेस

Madhya Pradesh Youth Congress आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने कील कांटे मजबूत कर रही है। जीत की राह में कोई चूक नहीं करना चाहती है। वो सारे फार्मूले एप्लाई करना चाहती है जो विधानसभा चुनाव में उसे कामयाबी दिला सके। इसके तहत मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का विस्तार किया गया है। युवा कांग्रेस में एक उपाध्यक्ष 15 महासचिव और 50 सचिवों की नियुक्ति की गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिन युवाओं ने हिस्सा लिया था, उन पर पार्टी की खास कृपा बनी हुई थी। पार्टी का मानना है इन नई नियुक्तियों से कांग्रेस की जमीन स्तर पर पकड़ मजबूत होगी।



प्रशांत पाराशर को बनाया महासचिव

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने भोपाल में संगठन का काम कर रहे प्रशांत पाराशर का पद बढ़ाकर महासचिव तो ग्वालियर के कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह के बेटे शाश्वत सिंह बुन्देला को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - जबलपुर में 30 फीट की गदा चर्चा में

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नए महासचिव

सागर से प्रशांत पाराशर, टीकमगढ़ से शाश्वत सिंह बुंदेला, नरसिंहपुर से मोना कौरव, विदिशा के शिवेंद्र प्रताप सिंह, शहडोल से सौरभ सिंह बुंदेला, देवास से अकरम खान, सीधी से प्रकाश परिहार, रतलाम से किशन सिंगार, जबलपुर से रिजवान अली, भोपाल से विमल बाथम,गौरव सिंह चौहान, सिवनी से अंकित सिंह ठाकुर, ग्वालियर से मुनेंद्र यादव।

यह भी पढ़ें - प्रियंका के पांच वादे पर कांग्रेस में हुआ मंथन

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नए प्रदेश सचिव

विशाल मालवीय इंदौर, पंकज सिंह चौहान सिंगरौली, राहुल छत्रपाल बेतूल,अजय बलराम सिंह होशंगाबाद, रूपेश तंतवार रायसेन, खालिद शेख विदिशा, सौरभ अग्रवाल सागर, मुआज कामिल विदिशा और शिवम पांडे सतना, ग्वालियर विक्रांत त्रिपाठी सतना, सागर जिला पंचायत की सदस्य ज्योति पटेल, शुभम श्रीवास्तव जबलपुर, नावेद बेग मंदसौर, गायत्री पुरोहित धार, अभिजीत पांडे इंदौर, ऋषिराज सिंह पन्ना, जितेंद्र यादव ग्वालियर, विशाल सोनी खंडवा, लकी दीक्षित विदिशा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बेटे शिवी शर्मा भोपाल, अरविंद पटेल नरसिंहपुर, नमन दुबे विदिशा, चेतन राठौड़ धार, हर्षदीप राठौर सीहोर, मनीष कौरव नरसिंहपुर, सूर्यांश बैरागी रायसेन, अजय राजपूत हरदा, आकाश शर्मा विदिशा, अर्पित चौधरी इंदौर, शिव शंकर गर्ग सतना, विक्रम प्रताप सिंह उमरिया, रोहित यादव निवाड़ी, युवराज गोस्वामी ग्वालियर, सरफराज खान बेतूल, राष्ट्रभूषण क्रांति बेतूल, अमित सोनकर जबलपुर, चंद्रपाल यादव, छोटे राजा यादव पन्ना, उत्सव सिंह सीधी, अब्दुल आमिर जबलपुर, वसीम कुरेशी बुरहानपुर, अतीत गोहर इंदौर, सुफियान खान शहडोल, सुमित राजपूत सीहोर, सचिन पांडे पन्ना, सौरव यादव गुना, सचिन त्यागी अशोकनगर।

यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश चुनाव : तीसरे दलों से नाता रखने वालों पर भाजपा-कांग्रेस की पैनी नजर