
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
हुब्बल्ली. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटील ने नागरिकों से आह्वान किया कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बिना निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक योग्य भारतीय को मतदान का अधिकार दिया है। युवा वर्ग को मतदान से दूर नहीं रहना चाहिए। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
जिला पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य ने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान प्रदत्त सर्वोच्च अधिकार है। यह कोई बिक्री की वस्तु नहीं, बल्कि देश का भविष्य गढऩे का शस्त्र है।
वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश परशुराम दोड्डमनी ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता मतदाताओं की जागरूकता पर निर्भर करती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है, जैसा कि डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने स्पष्ट किया था।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिलाधिकारी गीता सी.डी., उपविभागाधिकारी शालम हुसैन, तहसीलदार डी.एच. हूगार तथा एसीपी प्रशांत सिद्धनगौडर उपस्थित थे।
Published on:
27 Jan 2026 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
