5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

First Phase Voting Loksabha 2024: भोलेनाथ को जल चढ़ाकर महेश कश्यप ने किया मतदान, मंत्री ने भी डाला वोट

Bastar Lok Sabha Election 2024: मीडिया से चर्चा के बाद महेश कश्यप भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे। मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महेश कश्यप ने मतदान किया।

less than 1 minute read
Google source verification

Bastar Lok Sabha Elections 2024:बस्तर लोकसभा सीट पर आज यानी 19 अप्रैल (दिन शुक्रवार) को मतदान है। वोट डालने के लिए सुकमा के कलेक्टर पूरे परिवार के साथ लाइन में लगे। अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करते हुए भाजपा लोकसभा सह संयोजक व पार्षद संजय पांडेय ने भी परिवार के साथ मतदान किया। बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप मतदान करने से पहले मीडिया से चर्चा की। इस दौरान महेश कश्यप बोले - मुझे बस्तर के लोगों पर पूरा भरोसा है की वो मेरे ऊपर भरोसा करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bastar Lok Sabha Elections 2024: मतदान करने से पहले भाजपा प्रत्याशी का बड़ा बयान, बोले – बस्तर के लोगों पर मुझे पूरा भरोसा

मीडिया से चर्चा के बाद महेश कश्यप भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे। मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महेश कश्यप ने मतदान किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने भी वोट डाला।