
Bastar Lok Sabha Elections 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर आज यानी 19 अप्रैल (दिन शुक्रवार) को मतदान है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लगे है। कोंडागांव के लोगों में भी भारी उत्साह देखा गया। वोट देने के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतार में लगे। इधर वोट डालने के लिए सुकमा के कलेक्टर पूरे परिवार के साथ लाइन में लगे। अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करते हुए भाजपा लोकसभा सह संयोजक व पार्षद संजय पांडेय ने भी परिवार के साथ मतदान किया।
बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप मतदान करने से पहले मीडिया से चर्चा की। इस दौरान महेश कश्यप बोले - भोलेनाथ जी का कृपा, मां दंतेश्वरी माता का कृपा हमारे साथ है। आज लोकसभा चुनाव का महापर्व को लेकर बस्तर के लोगों में भारी उत्साह है। मुझे बस्तर के लोगों पर पूरा भरोसा है की वो मेरे ऊपर भरोसा करेंगे। बस्तर के वासी मतदान करके मुझे भारी बहुमत से वोट देंगे।
Published on:
19 Apr 2024 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
