अमिताभ ठाकुर ने ऐलान किया था कि वह 21 अगस्त को गोरखपुर और 22 अगस्त को अयोध्या जाएंगे। शनिवार को लखनऊ से निकलकर बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने वाले थे। इस दौरान उनका गोरखनाथ मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम था। अपने ऐलान के कुछ ही देर बाद उन्होंने गोरखपुर और बस्ती में कार्यक्रम आयोजित कराने वालों को परेशान किये जाने का आरोप लगाया था।