
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले वेस्ट यूपी को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी दो दिसंबर को सहारनपुर के पुवारका में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री और सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। मां शाकुंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी के शुरू होने से करीब 80 हजार छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। यूनिवर्सिटी से सहारनपुर मंडल के 100 से अधिक डिग्री कॉलेज जुडेंगे। इनमें राजकीय और एडेड कॉलेज भी शामिल हैं।
13 अक्टूबर को आजमगढ़ में किया था राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी की योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का लगातार लोकार्पण-शिलान्यास का कार्यक्रम जारी है। सहारनपुर से पहले 13 अक्टूबर को पूर्वांचल के आजमगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर एक बड़ी सौगात दी थी। अब गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी पश्चिम उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। अभी हाल ही में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री ने वेस्ट यूपी में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया था।
तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी का कार्यक्रम तय होने के बाद सहारनपुर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। सहारनपुर के डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर ने सोमवार को पुवारका पहुंचकर यूनिवर्सिटी स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
80 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा
सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी के शुरू होने से करीब 80 हजार छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। यूनिवर्सिटी से सहारनपुर मंडल के 100 से अधिक डिग्री कॉलेज जुडेंगे। इनमें राजकीय और एडेड कॉलेज शामिल हैं।
कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी लोकार्पण और शिलान्यास के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के अपने नारे को साकार करने में जुटी है। भाजपा अपनी रणनीति के तहत 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के विकास को मुख्य मुद्दा बनाकर मैदान में है और भाजपा विकास के मुद्दे के आधार पर 350 सीटों के अपने लक्ष्य को पाने में पूरी ताकत के साथ जुटी है।
Published on:
29 Nov 2021 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
