23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में BJP की रिकॉर्ड जीत, 12 को शपथ ग्रहण; CM भूपेंद्र बोले- जनता ने मोदी पर भरोसा जताया

Gujarat Assembly Elections Result 2022 LIVE Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड जीत हासिल करती नजर आ रही है। भाजपा अभी तक 158 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर गुजरात की जनता का आभार जताया।  

3 min read
Google source verification
gujarat_bjp_pc.jpg

Gujarat Assembly Elections Result 2022 Live Update BJP Record win far ahead of congress

Assembly Elections Result 2022 LIVE Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 38 काउंटिंग सेंटरों पर हो रही है। शुरुआती चार घंटे की काउंटिंग में भाजपा रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। अभी बीजेपी 158 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अभी 18 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे तो आप 6 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है, यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत हासिल करनी जरूरी है। नतीजों के बीच गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर गुजरात की जनता का आभार जताया। साथ ही यह भी बताया कि गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल ने प्रेस कॉफ्रेंस में गुजरात की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि गुजरात की जनता ने विकास के लिए वोट किया है। 12 दिसंबर को विधानसभा में शपथ ग्रहण होगा।

जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ भाजपा शासित मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। हमारा उद्देश्य जनकल्याण है। गुजरात की जनता की उम्मीदों को पूरा किया जाएगा।


गुजरात में बीजेपी रिकॉर्ड जीत की ओर नजर आ रही है। गुजरात में बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। 2002 में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। जो गुजरात में अभी तक का बीजेपी का सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता था। अब गुजरात इससे भी आगे निकलती नजर आ रही है।

गुजरात की काउटिंग में बीजेपी को अभी तक जिस तरह की बढ़त मिलती नजर आ रही है, उससे भाजपा कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब दिख रही है। गुजरात में अभी तक की सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के नाम है, जिसे आज भाजपा तोड़ सकती है। 1985 में गुजरात में कांग्रेस ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। आज भाजपा 150 के अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।


गुजरात चुनाव के नतीजों के खुश भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है। गांधीनगर, राजकोट, अहमदाबाद सहित कई शहरों में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। दो घंटे के रुझान में भाजपा 150 सीट पर बढ़त लिए हुए है।

गुजरात में भाजपा की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने ही बन रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। गुजरात के गांधीनगर से बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो सामने आया है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं।


मोरबी में भाजपा के कांतिलाल अमृतिया आगे चल रहे हैं। वे ब्रिज हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। जिले की तीनों सीटों मोरबी, टंकारा और वांकानेर पर भाजपा आगे है। भावनगर (पश्चिम) से राज्य के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी पीछे चल रहे हैं। खंभालिया सीट पर AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी ने बढ़त बना ली है। यहां भाजपा दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

सूरत के कतारगाम से AAP के गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। वहां भाजपा-कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। घाटलोडिया से भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं।



गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है। यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है। गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। दूसरे फेज में करीब 64 फीसदी तो पहले फेज में 63 फीसदी के करीब वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 19 जिले की 89 सीटों पर जबकि दूसरे फेज में 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।