
Himachal Pradesh Assembly Elections Result 2022 LIVE Updates
हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझानों में BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला लगभग बराबर का चल रहा है, जिसमें अभी कांग्रेस बढ़त बना रही है। अभी रुझानों में कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।
हिमाचल में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों में वोटों की गिनती हो रही है। राज्य में सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें लगभग 76.44% लोगों ने वोट डाला था। वोटों की इस गिनती में 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्तम का फैसला हो रहा है। आइए जानते हैं वो कौन से बड़े नाम हैं जो रूझानों में पीछे चल रहे हैं।
भाजपा के कई मंत्री रूझानों में हुए पीछे
-मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7664 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-कांगड़ा जिले की फतेहपुर विधानसभा सीट पर मंत्री राकेश पठानिया 2667 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-कांगड़ा जिले की देहरा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह 2386 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-कांगड़ा जिले की शाहपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की मंत्री सरवीन चौधरी 2771 वोटों से पीछे चल रही हैं।
-चंबा जिले की डलहौजी सीट पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी 3293 वोटों से पीछे चल रही हैं।
-शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर भाजपा मंत्री सुरेश भारद्वाज 3784 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-सोलन जिले की नालागढ़ सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार केएल ठाकुर 4180 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कौल सिंह 2994 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-सियार सीट से मंत्री गोविंद ठाकुर मनाली 2193 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
आम आदमी पार्टी का रूझानों में अभी तक नहीं खुला खाता
वोटों की गिनती शुरू हुए डेढ़ घंटे से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अभी तक रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। रूझान जो आकड़े बता रहे है उससे आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के सभी दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं।
तेजी से बदलते रहेंगे रुझान
अभी सभी शुरुआती रुझान आ रहे हैं, जो तेजी से बदलते रहेंगे। दोपहर तक ये रुझान रिजल्ट में कंवर्ट होंगे, तब साफ हो सकेंगा कि हिमाचल प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। हालांकि रूझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है।
कड़ी सुरक्षा के साथ हो रही हिमाचल में वोटों की गिनती
कड़ी सुरक्षा के साथ प्रदेश के 68 केंद्रों पर गिनती हो रही है। स्ट्रांग रूम के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके सबसे अंदर की सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर रही है और दूसरा और तीसरा सशस्त्र पुलिस और जिला कार्यकारी बल संभाल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र/पास के अलावा किसी भी उम्मीदवार या किसी अन्य व्यक्ति को मतगणना केंद्रों के 100 मीटर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
Updated on:
08 Dec 2022 09:54 am
Published on:
08 Dec 2022 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
