29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 ; अखिलेश—जयंत आज गठबंधन की संयुक्त रैली से देंगे प्रदेश परिवर्तन का संदेश

UP Assembly Elections 2022 : आज मेरठ में सपा—रालोद के गठबंधन की पहली रैली दबथुवा में होने जा रही है। इस संयुक्त रैली के माध्यम से अखिलेश—जयंत संयुक्त रूप से एक मंच पर उपस्थित होकर आज मेरठ में राजनीति परिवर्तन की बुनियाद रखने जा रहे है। वहीं दोनों नेता आज इस गठबंधन रैली के माध्यम से प्रदेश परिवर्तन का संदेश देने की पहल करेंगे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 07, 2021

UP Assembly Elections 2022 ; अखिलेश—जयंत आज गठबंधन की संयुक्त रैली से देंगे प्रदेश परिवर्तन का संदेश

UP Assembly Elections 2022 ; अखिलेश—जयंत आज गठबंधन की संयुक्त रैली से देंगे प्रदेश परिवर्तन का संदेश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . UP Assembly Elections 2022 : 2022 के चुनावी माहौल के बीच आज एक बार फिर से पश्चिमी उप्र के मेरठ में प्रदेश के गठबंधन राजनीति की शुरूआत होने जा रही है। 2022 के चुनाव से पहले गठबंधन राजनीति की यह शुरूआत आज सपा—रालोद पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और चौधरी जयंत करने जा रहे हैं। आज मेरठ के दबथुवा में दोनों पार्टियों की संयुक्त रैली में जुटी भीड़ गठबंधन राजनीति की पटकथा लिखेगी। वहीं आने वाले चुनाव में पश्चिमी उप्र के वोटरों के मिजाज का भी पता चल सकेगा।

आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत की इस रैली को लेकर लोगों में सक्रियता बढ़ी हुई है। दोनों दलों की संयुक्त रैली को सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी एक मंच से संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। दोनों दल के बीच प्रस्तावित गठबंधन की परिवर्तन संदेश रैली दोनों नेताओं की उपस्थिति वाली पहली जनसभा है। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़े : वसीम रिजवी के गाजियाबाद में जितेंद्र त्यागी बनने की ये है असली वजह,धर्म परिवर्तन ने मचाई राजनीति हलचल

सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम चार दिन पहले से ही मेरठ में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि रैली भाजपा के लिए एक बड़ा संदेश होगी। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त आ चुकी है। वहीं रालोद के महासचिव डा0 मैराजुददीन ने बताया कि आज की रैली से लोगों के बीच रालोद और सपा के गठबंधन (RLD and SP alliance) का संदेश जाएगा। यह रैली प्रदेश में परिवर्तन की बुनियाद रखेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह एक साथ हिंडन एयरपोर्ट से रैली स्थल तक हेलिकाप्टर से आएंगे।

Story Loader