26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करहल में अखिलेश यादव 1लाख वोट से जीते, केंद्रीय मंत्री SP सिंह बघेल पीछे

UP Assembly Election Results 2022 Live यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रिज़ल्ट आना शुरू हो चुका है। जिसमें मैनपुरी के करहल से अखिलेश यादव और बीजेपी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझान में अखिलेश यादव शाम 5 बजे तक 1 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मात्र 70 वोट ही मिले हैं। जबकि अखिलेश यादव को 1 लाख 37 हज़ार से अधिक वोट मिल चुके हैं। ऐसे में अब अखिलेश यादव की जीत से इंकार नहीं किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
File Photo of Karhal Assembly Results to show Akhilesh Yadav and SP singh baghel

File Photo of Karhal Assembly Results to show Akhilesh Yadav and SP singh baghel

UP Assembly Elections Results 2022 Live में करहल सीट पर अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के एसपी सिंह बघेल एक हज़ार वोट से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान के बाद लगातार अखिलेश यादव ने बढ़त बनाते हुए शाम बजे तक 1लाख 37 हज़ार वोट मिल चुके थे। जबकि दूसरे नंबर पर एसपी सिंह बघेल को मात्र 70 हज़ार वोट ही मिले।

आज देर शाम तक हो जाएगा जीत हार का ऐलान

10 मार्च की शाम तक विजेताओं के नाम का ऐलान होगा। करहल विधानसभा सीट के रिजल्ट को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा उम्मीदवार बैचेन हैं। साथ में समर्थक भी बेहद सहमे से हैं। उस पर Karhal Exit Poll ने लोगों का मूड खराब कर दिया था। इतनी बड़ी उलटफेर की तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

सबके बीच लोगों की नजर सबसे ज्यादा चर्चित मैनपुरी की करहल विधानसभा भी है। करहल विधानसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। और उनको चुनौती दे रहे हैं भाजपा के आगरा सासंद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव पहली बार चुनाव लड़े हैं। पूरे देश की निगाहें इस वीवीआईपी सीट पर लगी हैं। भाजपा के एसपी सिंह बघेल के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने जनसभाएं की। पर करहल विधानसभा सीट से कौन जीतेगा यह वक्त बताएगा।

यह भी पढे:SP का ट्वीट रुझानों नहीं रिज़ल्ट पर भरोसा करना, BJP ने दिया जवाब 'बाबा का बुल और डोज़र एक साथ तैयार

करहल विधानसभा सीट पर टाइम्स नाउ वीटो की ओर से सर्वे किया गया। जिसमें कहा गया है कि, अखिलेश यादव इस सीट से सपा का झंडा फहराएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस सीट पर अखिलेश यादव को 50 से 55 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को हार का सामना करना पड़ेगा। अंतिम नतीजा 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चलेगा, लेकिन सभी की ये जानने में दिलचस्पी है कि यदि अखिलेश यादव जीत हासिल करते हैं तो जीत का अंतर कितना रहने वाला है।