16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: समाजवादियों का गढ़ रहा वाराणसी, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र, अब है भाजपा का कब्जा

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र जो गंगापुर और औराई के कुछ क्षेत्र को मिला कर बनी है। 2012 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। भारतीय राजनीति में अपनी खास कार्यशैली के लिए विख्यात लोकबंधु राजनारायण का ये क्षेत्र है। इस इलाके में आजादी के बाद से यहां कांग्रेस व समाजवादियों का ही वर्चस्व रहा। केवल दो मौके आए जब जनसंघ या भाजपा को जीत मिली। फिलहाल वहां भाजपा गठबंध वाले अपना दल से नील रतन पटेल नीलू विधायक हैं।

2 min read
Google source verification
Sewapuri assembly constituency

Sewapuri assembly constituency

वाराणसी. Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से एक सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र जो गंगापुर और औराई के कुछ क्षेत्र को मिला कर बना है। 2012 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। भारतीय राजनीति में अपनी खास कार्यशैली के लिए विख्यात लोकबंधु राजनारायण का ये क्षेत्र है। इस इलाके में आजादी के बाद से यहां कांग्रेस व समाजवादियों का ही वर्चस्व रहा। केवल दो मौके आए जब जनसंघ या भाजपा को जीत मिली। फिलहाल वहां भाजपा गठबंध वाले अपना दल से नील रतन पटेल नीलू विधायक हैं।

भारतीय लोकतंत्र के 60 साल के चुनावी सफर पर नजर डालें तो इस क्षेत्र में लोकबंधु राजनारयण ने समाजवाद की नींव रखी। तब ये गंगापुर विधासभा क्षेत्र के नाम से जानी जाती रही। इसमें पड़ोसी जिला भदोही के औराई विधानसभा क्षेत्र का आंशिक हिस्सा भी था। लेकिन 2012 में हुए परिसीमन के बाद गंगापुर और आंशिक औराई को मिला कर सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के रूप में नया नामकरण हुआ। नई विधानसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में समाजवादी विचारधारा की जीत की परंपरा जीवित रही और सपा ने जीत हासिल की। सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल ने अपना दल के नील रतन पटेल ‘नीलू’ को हराया था। सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल को 56849 वोट मिले, वहीं अपना दल के नील रतन पटेल ‘नीलू’ को 36942 मत। खास बात यह कि इन छह दशक में महज दो मौके ऐसे आए जब भगवा ब्रिगेड को परचम लहराने का मौका मिला। अन्य 16 चुनावों में समाजवादी, कांग्रेस और वामपंथ की ही जीत हुई। अपना दल से गठबंधन के बाद पहली बार यह सीट साझा तौर पर भाजपा के साथ जुड़ी है।

2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल से नील रतन पटेल उर्फ़ “नीलू” ने समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह पटेल को 49182 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।

2012 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह पटेल ने 56849 मतों के साथ अपना दल के नील रतन पटेल को हरा कर जीत हासिल की थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी के मनीष कुमार सिंह को तीसे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

कुल मतदाता

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 86 हजार 384 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 58 हजार 643 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 27 हजार 736 है।