
Know How Much Property Deputy CM Keshav Prasad Maurya Has
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में केशव प्रसाद मौर्य ने नामांकन दाखिल किया है। इसी सीट से मौर्य 2012 में विधायक रह चुके हैं। नामांकन के साथ ही हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य की संपत्ति पिछले कुछ सालों में कम हो गई है। जबकि पिछले एक साल के दौरान उनकी सालाना आय बढ़ी है। उनके नाम पर चार गाड़ियां हैं, जिनमें दो आयशर टैंकर है। डिप्टी सीएम के पास सोने की तीन अंगूठी और दो सोने की चेन भी है। इनकी कुल कीमत 2.92 लाख रुपये है। केशव प्रसाद मौर्य कुल 8.06 करोड़ की चल और अचल संपत्ति के स्वामी हैं।
सालाना आय में कितनी बढ़ोत्तरी
वित्तीय वर्ष 2016-17 में उनकी सालाना आय 9.65 लाख रुपये और उनकी पत्नी राजकुमारी देवी की आय 5.19 लाख रुपये थी। इस तरह से वित्त वर्ष 2016-17 में दोनों की कुल आय 14.84 लाख रुपये थी। वर्ष 2020-21 में केशव की आय बढ़कर 36.74 लाख रुपये और उनकी पत्नी की आय बढ़कर 19.13 लाख रुपये हो गई। इस तरह से दोनों की कुल आय 55.87 लाख रुपये तक पहुंच गई।
कोरोना काल में दोगुनी हुई कमाई
वित्तीय वर्ष 2019.20 में केशव प्रसाद मौर्य की कुल आय 17.16 लाख रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की आय 10.22 लाख रुपये थी। ये वही दौर था जब कोरोना ने देश में दस्तक दी थी। कोरोना काल के दौरान 2020-21 के वित्तीय वर्ष में मौर्य और उनकी पत्नी की आय दोगुनी हो गई। केशव की आय 17.16 लाख से बढ़कर 36.74 लाख रुपये हो गई, जबकि उनकी पत्नी की आय 10.22 लाख से बढ़कर 19.13 लाख पहुंच गई।
सत्ता में रहने के बाद भी घटी संपत्ति
केशव प्रसाद मौर्य 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 13.52 करोड़ रुपये बताई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 9.32 करोड़ रुपये बताई थी। दो साल में उनकी संपत्ति में चार करोड़ से ज्यादा की कमी हुई है। इसके बाद 2017 से मौर्य की डिप्टी सीएम रहते हुए भी संपत्ति में गिरावट जारी रही। इस बार के हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 8.06 करोड़ रुपये बताई है। उनके पास कुल 1.52 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 6.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
राइफल, रिवॉल्वर और रिपीटर
केशव प्रसाद मौर्य और उनकी पत्नी के सात अलग-अलग बैंक खातों में करीब 70 लाख रुपये जमा हैं। केशव और उनकी पत्नी के नाम दो कंपनियां भी हैं। डिप्टी सीएम और उनकी पत्नी ने 11 अलग-अलग पॉलिसी ले रखी है। इसके अलावा उनके नाम पर एक रिवॉल्वर और एक राइफल है, जबकि पत्नी के नाम पर एक रिपीटर है। वर्ष 2022 से 20211 के बीच 10 जगह जमीनें खरीदी हैं। जबकि पत्नी ने दो जगह जमीन खरीदी है।
Updated on:
06 Feb 2022 03:14 pm
Published on:
06 Feb 2022 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
