
श्री काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन करते राजा भैया
वाराणसी. UP Assembly elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अपने सबाब पर है। नेता हर तरह से जीत की जुगत में लगे हैं। इसी कड़ी में वो मंदिरों में मत्था टेकने भी पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी काशी आए और श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंच कर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन भी किया और इसे अलौकिक बताया।
UP Assembly elections 2022 की तैयारी में जुटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बाबा का दर्शन-पूजन तो किया पर मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया। बस श्री काशी विश्वनाथ धाम की प्रशंसा की और उसे अलौकिक करार दिया। मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकल कर भी वो मंदिर के दरवाजे पर भी शीष नवाने से नहीं चूके।
बता दें कि राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक बनाई है। 2022 विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में जुटी है। इसी कड़ी में उनकी पार्टी ने प्रयागराज की 2 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी है। यहां ये भी बता दें कि ये वही राजाभैया हैं जो कभी समाजवादी पार्टी के साथ थे लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बसपा से गठबंधन करने और राज्यसभा चुनाव के वक्त बसपा प्रत्याशी को वोट देने के मसले पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उसक बाद से सपा और अखिलेश यादव से इनकी दूरियां बन गईं जो अब तक कायम है।
Published on:
28 Jan 2022 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
