
मोख्तार अंसारी और अब्बास अंसारी
वाराणसी. UP Assembly Elections 2022: पूर्वांचल की बहुचर्चित विधानसभा सीट मऊ सदर के विधायक बाहुबली मोख्तार अंसारी के नामांकन के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद उनके वकील दरोगा सिंह सारी औपचारिकता पूरी करने में जुट गए हैं। जेल से नामांकन के लिए जेल मैनुअल के तहत सारी प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी है। हालांकि इस बीच बताया ये भी जा रहा है कि संभव है कि इस बार मोख्तार खुद चुनाव न लड़ें और अपनी सीट बेटे अब्बास को दे दें। ऐसे में अधिवक्ता दरोगा सिंह इसकी भी तैयारी कर रहे हैं।
इस बीच बता दें कि सुभासपा-सपा- सुभासपा गठबंधन ने मऊ सदर सीट से मोख्तार अंसारी को टिकट देने की घोषणा पहले ही कर दी है। लेकिन चर्चा तेज है कि अब्बास अंसारी भी मऊ सदर से सुभासपा की ओर से उम्मीदवार हो सकते हैं। इस बाबत भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने तो यहां तक कह दिया है कि हम टिकट देने को तैयार हैं, अब मोख्तार खुद मैदान में उतरें या अपने बेटे अब्बास को उतारें ये उनका फैसला होगा।
इससे पहले राजभर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कही चुके हैं कि बीजेपी अगर बृजेश को समर्थन दे सकती है तो हम मोख्तार को क्यों नहीं? ऐसे में सपा-सुभासपा गठबंधन ये तय कर चुका है कि मऊ सदर सीट से मोख्तार लड़ें या उनका बेटा इसका खुलासा नामांकन या नाम वापसी पर ही होने की उम्मीद है। इस बीच मोख्तार के नामांकन को लेकर 22 सदस्यीय टीम अधिवक्ता संग बांदा जेल पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार है।
बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में मोख्तार के बेटे अब्बास अंसारी घोसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और वह भाजपा के कद्दावर नेता फागू चौहान से हार गए थे।
Published on:
13 Feb 2022 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
