6 December 2025,

Saturday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी के सामने सिद्धू ने जाहिर की नाराजगी, कहा- मंच पर नहीं देंगे भाषण

Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में लगातार घमासान जारी है। एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी सामने आई है। इस बार सिद्धू ने खुलकर अपनी नाराजगी आलकमान के सामने जाहिर की है। दरअसल सिद्धू को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। यही वजह है कि सिद्धू ने प्रियंका से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मंच पर भाषण देने से इनकार कर दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Feb 14, 2022

Navjot Singh Sidhu Expressed his displeasure in front of Priyanka Gandhi

Navjot Singh Sidhu Expressed his displeasure in front of Priyanka Gandhi

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस में तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि तनाव केंद्र हमेशा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu ) ही रहे हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तक सभी के साथ सिद्धू की कोई ना कोई खींचतान रही। चन्नी के सीएम कैंडीडेट घोषित किए जाने के बाद माना जा रहा है था कि आलाकमान ने सिद्धू को शांत कर दिया है, लेकिन ये सिद्धू हैं कि मानते ही नहीं। सिद्धू ने एक बार फिर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बार प्रियंका को ही अपनी नारजागी बताई है। सिद्धू ने मंच पर भाषण देने से इनकार कर दिया है।

पंजाब चुनाव बेहद दिलचस्प होते जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट की घोषणा की थी। चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। धुरी में प्रियंका गांधी की रैली के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी का इजहार किया। सिद्धू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से साफ कहा है कि वे मंच से भाषण नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें - Punjab Election 2022: चुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री माही गिल, पहले कांग्रेस के लिए कर चुकीं प्रचार

दरअसल प्रियंका गांधी रविवार को कांग्रेस कैंडिडेट बलवीर सिंह गोल्डी के समर्थन में प्रचार करने धुरी गईं थी। इस सीट से AAP के सीएम कैंडिडेट भगवंत सिंह मान चुनाव लड़ रहे हैं। मंच पर प्रियंका गांधी वाड्रा, नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई और नेता मौजूद थे।


जब दलवीर सिंह गोल्डी की पत्नी सिमरन खंगुरा ने भाषण के लिए सिद्धू का नाम लिया तो उन्होंने लोगों को संबोधित करने से इनकार कर दिया। सिद्धू खड़े हुए और हाथ से इशारा करते हुए कहा कि वह नहीं बोलेंगे। उन्होंने चरणजीत चन्नी की ओर इशारा किया कि वे अगले वक्ता होंगे।


अकेले सिद्धू ही नहीं बल्कि चन्नी को लेकर उनका परिवार पर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुका है। सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू समेत उनके परिवार के सदस्य पिछले एक सप्ताह के दौरान कई बार अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।


राबिया ने कहा है कि, चन्नी का खाता चेक किया जाएगा। राबिया ने अमृतसर पूर्व में अपने पिता के लिए प्रचार करने के दौरान कहा कि उन्हें चन्नी की स्थिति पर संदेह है। करोड़पति गरीब नहीं हो सकते। चरणजीत सिंह चन्नी गरीब नहीं हैं। उनका बैंक खाता चेक किया जाना चाहिए।


सिद्धू से ये पूछा गया कि क्या चन्नी गरीब हैं, तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकर कर दिया। यानी सिद्धू ने भी राबिया के बयान को मौन स्वीकृति दे डाली। सिद्धू ने कहा, 'चन्नी मेरा छोटा भाई है, मैं आपको अपनी आय के बारे में बता सकता हूं। मैं पहले एक साल में 20 से 30 करोड़ रुपए कमाता था, लेकिन आज मेरी मासिक आय 60 हजार से 70 हजार रुपए रुपए प्रति माह है।'

यह भी पढ़ें - Punjab Assembly Elections 2022 कैप्टन पटियाला तक सिमटे, कांग्रेस के वोट बंटने से बनी आप की हवा