लखनऊ. Political Kisse- राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के इकलौते पूर्व मुख्यमंत्री हैं जिन्हें दो बार भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वह केंद्रीय गृहमंत्री भी बने। यूपी भाजपा अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में केंद्रीय रक्षामंत्री हैं। राजनाथ सिंह ने ही अति पिछड़ों को आरक्षण में आरक्षण देने का मुद्दा उठाया था। इसके लिए उन्होंने अति पिछड़ों को तीन श्रेणियों, मजबूत जातियां, कमजोर और सबसे कमजोर में बांटने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा यूपी के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री हुकुम सिंह की अगुआई में कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी की सिफारिश पर रिपोर्ट को विधानसभा में पारित भी कर दिया गया था, लेकिन कोर्ट ने इस कमेटी की रिपोर्ट पर रोक लगा दी थी। पॉलिटिकल किस्से में आज बात करेंगे पूर्व सीएम राजनाथ सिंह की, जिन्होंने पॉलिटिक्स के लिए प्रोफेसर की नौकरी छोड़ दी थी। मिर्जापुर के कन्हैया लाल बसंतलाल स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में वह फिजिक्स के टीचर थे।