किस विधानसभा में कितने उम्मीदवार
अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, उम्मीदवारों की सबसे अधिक संख्या यनम (24), ऑरलियनपेट, विलियानुर, मंगलम और मन्नादीपेट (23) और सबसे कम कदीरकामम (नौ) में थी। शहर में, इंदिरा नगर में सिर्फ 10 नामांकन थे, जबकि चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों की संख्या कराईकल एन्क्लेव में कम थी, जहां कराईकल-दक्षिण में 11, थिरुनलार और नेदुंगडु 12, और नेरवी टीआर पट्टिनम में 13 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन की जांच शानिवार को हो चुकी है। जबकि सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है।