26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Up election 2022: योगी सरकार में ठाकुरों की दबंगई पर राजा भैया ने दिया तर्क, गुलशन ने फिर अभद्र भाषा का किया प्रयोग

Up assembly election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कुंडा विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। यहां से 1993 से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पहली बार उम्मीदवार उतारा है। समाजवादी पार्टी ने रघुराज प्रताप सिंह के करीबी रहे गुलशन यादव को उम्मीदवार बनाया है। यादव लगातार रघुराज प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में यह सीट काफी चर्चा में बनी हुई है।‌ एक इंटरव्यू में रघुराज प्रताप सिंह ने ठाकुरों की दबंगई को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Mar 01, 2022

yogi.jpg

Up assembly election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। पांचवें चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसी बीच पूरे उत्तर प्रदेश में कुंडा विधानसभा सीट काफी चर्चा में बनी हुई है। बताते चलें कुंडा में मतदान के दौरान तोड़फोड़ व गोली चलने की खबरों के बीच रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। रघुराज प्रताप सिंह के कभी करीबी रहे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन यादव लगातार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को चुनौती दे रहे हैं। ‌

अखिलेश यादव ने राजा पर साधा था निशाना

बीते दिनों गुलशन यादव के समर्थन में सभा करने पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रघुराज प्रताप सिंह पर निशाना साधा था। जिसके बाद रघुराज प्रताप सिंह ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा था कि किसी माई के लाल में दम नहीं है कि कुंडा में कुंडी लगा दे।

ठाकुरों की दबंगई पर दिया जवाब

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लगातार मीडिया में सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच रघुराज प्रताप सिंह से एक साक्षात्कार में पूछे गए सवाल की काफी चर्चा हो रही है। बताते चलें रघुराज प्रताप सिंह से एक सवाल पूछा गया था जिसमें यह कहा गया था कि क्या योगी सरकार में ठाकुर बिरादरी के लोगों की दबंगई चमकी है। इसके जवाब में रघुराज प्रताप सिंह ने कहा था कि मैं ऐसा नहीं मानता हूं ।

मीडिया के सवालों का जवाब देते रहते हैं राजा

रघुराज प्रताप सिंह लगातार मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूछे गए एक सवाल के जवाब में रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि मैं कौन होता हूं मुख्यमंत्री के ऊपर टिप्पणी करने वाला। इस दौरान रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर वह मुलायम सिंह यादव को पहले नंबर पर रखते हैं।

गुलशन ने राजा के खिलाफ अभद्र भाषा का किया था प्रयोग

बीते दिनों एक सभा को संबोधित करते हुए गुलशन यादव ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। हालांकि, इसका जवाब रघुराज प्रताप सिंह ने नहीं दिया था। अब फिर एक बार गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आए हैं। एक इंटरव्यू में नाम लिए बगैर गुलशन यादव ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

ये भी पढ़ें: जाने कैसे पेड़ पर उगता है शाकाहारी अंडा, सोयाबीन के पेड़ पर वैज्ञानिकों ने उगाने शुरू किए अंडे

सपा सरकार में मंत्री रहे हैं रघुराज प्रताप सिंह

समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह कि समाजवादी पार्टी से दूरियां बन गई हैं। इसी के चलते अखिलेश यादव ने कुंडा विधानसभा सीट से गुलशन यादव को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बताते चलें गुलशन यादव कभी रघुराज प्रताप सिंह के काफी करीबी थे वहीं अब गुलशन यादव लगातार रघुराज प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खाद्य तेल के 15% तक बढ़े दाम, रशिया यूक्रेन युद्ध का असर मुनाफाखोरी शुरू