1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी भाषा में राजा भैया ने गुलशन यादव को दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा

Raja bhaiya reaction on gulshan yadav comment रघुराज प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री है लेकिन बीते दिनों अखिलेश यादव व रघुराज प्रताप सिंह के बीच संबंधों के तनाव के बाद इस बार समाजवादी पार्टी ने रघुराज प्रताप सिंह के काभी करीबी रहे गुलशन यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। बताया जाता है कि एक समय गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह के लिए ही काम करता था लेकिन अब वह रघुराज प्रताप को चुनौती दे रहा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Feb 16, 2022

raja.jpg

Raja bhaiya reaction on gulshan yadav comment विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दो चरणों का मतदान हो गया है। 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए मतदान किए जाएंगे। इसी बीच उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन दिनों प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट काफी चर्चा में बनी हुई है। यहां पर 1993 से निर्दलीय विधायक बनते आ रहे रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को मैदान में उतारा है। पिछले लंबे समय से गुलशन यादव लगातार रघुराज प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं। बीते दिनों में एक सभा को संबोधित करते हुए गुलशन यादव ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। लंबी चुप्पी के बाद रघुराज प्रताप सिंह ने अपनी भाषा में गुलशन यादव को करारा जवाब दिया है।

रामायण की चौपाई का दिया हवाला

एक सभा को संबोधित करते हुए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रामायण की चौपाई का हवाला देते हुए गुलशन यादव पर निशाना साधा है। सभा को संबोधित करते हुए रघुराज प्रताप सिंह ने रामचरितमानस की चौपाई का जिक्र करते हुए गुलशन के यह संदेश दिया है कि वो किसी सेडरने वाले नहीं है जवाब देन उन्हे भी आती है उन्हे इंतजार है तो बस सही समय का। रघुराज प्रताप सिंह ने अपनी लोकल भाषा में कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से बहुत बाच बचा के चलित है, बस इहे है कि बर्दास्त करित है 10 फरवरी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: क्या हो रही है ओम प्रकाश राजभर की हत्या की साजिश? चुनाव आयोग करेगा हस्तक्षेप

सपा में सरकार में रहे थे मंत्री

रघुराज प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री है लेकिन बीते दिनों अखिलेश यादव व रघुराज प्रताप सिंह के बीच संबंधों के तनाव के बाद इस बार समाजवादी पार्टी ने रघुराज प्रताप सिंह के काभी करीबी रहे गुलशन यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। बताया जाता है कि एक समय गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह के लिए ही काम करता था लेकिन अब वह रघुराज प्रताप को चुनौती दे रहा है।

ये भी पढ़ें: मायावती की एक और चुनावी चाल, बसपा नेता ने ब्राह्मणों को लेकर दिया बड़ा बयान