
Uttar Pradesh Assembly elections 2022 लखनऊ.पत्रिका न्यूज नेटवर्क. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी नेता अपनी संपत्तियों का ब्योरा चुनाव आयोग को देंगे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ADR की रिपोर्ट में यूपी कैबिनेट के तीन सबसे अमीर मंत्रियों की संपत्ति के बारे में बताया गया है। एडीआर के रिपोर्ट के मुताबिक नंद गोपाल गुप्ता नंदी योगी सरकार के अमीर मंत्रियों की सूची में टॉप पर हैं। उनके पास 57 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर सिद्धार्थनाथ सिंह हैं। तीसरे नंबर पर सतीश महाना हैं।
नंदी के पास 57.11 करोड़ की संपत्ति
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज की दक्षिण सीट से जीतने वाले नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' के पास कुल 57.11 करोड़ की संपत्ति है। यूपी कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्रियों की सूची में टॉप पर हैं। नंदी बसपा सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।
सिद्धार्थनाथ के पास 22 करोड़ की संपत्ति
्रएडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज पश्चिम सीट से विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह अमीर मंत्रियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह के पास पास 22 करोड़ 6 लाख 77 हजार 358 रुपये की चल और अचल संपत्ति है। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज शहर पश्चिमी की सीट पर पहली बार कमल खिलाया और इस सीट पर सालों से चले आ रहे राजनीतिक समीकरणों को तोड़ दिया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह पहली बार किसी चुनाव में उतरे थे।
सतीश महाना के पास 20 करोड़ की संपत्ति
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता लगातार सात बार से विधानसभा का चुनाव जीत रहे कानपुर सदर सीट से विधायक सतीश महाना अमीर मंत्रियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। सतीश महाना के पास 20 करोड़ 8 लाख 40 हजार 592 रुपये की संपत्ति थी। मंत्रियों के संपत्ति का विवरण साल 2017 के हलफनामे के विश्लेषण के आधार पर पेश किया गया है। ऐसे में यह भी स्पष्ट है कि अब इन मंत्रियों की संपत्ति में पिछले साढ़े चार साल में इजाफा ही हुआ होगा।
80 प्रतिशत मंत्री करोड़पति
हाल ही में योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। जिसमें 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें सबसे ज्यादा संपत्ति जितिन प्रसाद की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स रिपोर्ट की माने तो अब कैबिनेट में 84 प्रतिशत मंत्री ग्रेजुएट या इससे ज्यादा पढ़े हैं। वहीं 80 प्रतिशत मंत्री करोड़पति और 45 प्रतिशत क्रिमिनल केस वाले हैं। 2017 में हुए चुनाव के दौरान नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में योगी मंत्रिमंडल के 80 प्रतिशत मंत्री यानी 35 मंत्री करोड़पति हैं। मंत्रिमंडल में शामिल बरेली से विधायक छत्रपाल सिंह का नाम वैसे तो करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट में है लेकिन उनके नाम एक भी 4 पहिया वाहन नहीं है। उनके नाम सिर्फ एक बाइक है।
भाजपा के 246 विधायक करोड़पति
वहीं,भाजपा में 246 विधायक यानी 79 प्रतिशत करोड़पति हैं। इनमें से जौनपुर सदर से विधायक गिरीश यादव की सबसे कम संपत्ति 13 लाख रुपए है। दूसरे नंबर पर वाराणसी के शिवपुर से विधायक अनिल राजभर के पास 35 लाख और वाराणसी के ही विधायक नीलकंठ तिवारी के पास 38 लाख की संपत्ति है।
Updated on:
05 Nov 2021 04:01 pm
Published on:
05 Nov 2021 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
