
Uttar Pradesh Assembly Election 2022
वाराणसी. पूर्वांचल के तमाम राजनीतिक दिग्गजों के बेटों ने इस दफा Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 में ताल ठोकने का फैसला किया। इसमें से कइयों को टिकट भी मिल चुका है लेकिन अभी भी ऐसे युवाओं (नेता पुत्रों) की तादाद भी कम नहीं जिन्हें अभी टिकट का इंतजार है। तो जानते हैं कौन-कौन से सूरमा हैं जिनके वारिश उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरने को कमर कस चुके हैं...
अब अगर बात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से ही की जाए तो खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर के जहूराबाद से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो उनके बेटे अरविंद राजभर वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे। इसका ऐलान तो सोमवार को ही ओमप्रकाश राजभर ने की है।
उधर सपा के टिकट पर रमाकांत यादव और राकेश पांडेय दोनों ही चुनावी मैदान में हैं। वहीं राकेश का बेटा बीएसपी से सांसद है। उधर सपा ने रमाकांत को फूलपुर पवई सीट से मैदान में उतारा है तो रमाकांत का बेटा अरुण बीजेपी से विधायक है। अब यदि बीजेपी इस बार पुनः अरुण को टिकट देती है तो पिता-पुत्र एक दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे।
वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने दिग्गज नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद उनके बेटे राकेश वर्मा को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांक राकेश वर्मा सपा के टिकट पर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।
वहीं स्व पारस नाथ यादव के बेटे लकी यादव को मल्हनी सीट से उतारा गया है। ऐसे ही धौरहरा के दिग्गज यशपाल के बेटे वरुण चौधरी को सपाई हो चुके हैं पर अभी टिकट का इंतजार है। इनके अलावा पूर्व मंत्री कामेश्वर उपाध्याय के पुत्र आशुतोष उपाध्याय भी मैदान में हैं। इसी तरह से सुखदेव राजभर के बेटे कमलाकांत राजभर दीदारगंज से उम्मीदवार हैं। ऐसे ही मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा और गंगा सिंह कुशवाहा के बेटे सुरेंद्र कुशवाहा भी ताल ठोंक रहे हैं।
उधर बीजेपी से सपा में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। कहा तो यहां तक गया कि बीजेपी में भी वह बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे, नहीं मिला तो सपा में शामिल हो गए। हालांकि स्वामी प्रसाद इससे साफ इंकार करते हैं। इनके अलावा महानदल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य बिल्सी से चुनाव लड़ेंगे।
Published on:
31 Jan 2022 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
